1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सत्ते पे सत्ता' के इस गाने की 38 साल पहले कश्मीर में हुई थी शूटिंग, अमिताभ बच्चन को याद आए गुजरे दिन

'सत्ते पे सत्ता' के इस गाने की 38 साल पहले कश्मीर में हुई थी शूटिंग, अमिताभ बच्चन को याद आए गुजरे दिन

 Published : Apr 18, 2020 05:27 pm IST,  Updated : Apr 18, 2020 06:31 pm IST

'सत्ते पे सत्ता' फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा हेमा मालिनी सहित कई कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई थी।

amitabh bachchan latest news- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन ने शेयर की थ्रोबैक फोटो Image Source : INSTAGRAM

कोरोना वायरस के कारण लागू किए गए लॉकडाउन के तहत फिल्म इंडस्ट्री की तमाम हस्तियां घर के अंदर रह रही हैं। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़े हुए हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है, जो 'दिलबर मेरे..' गाने की शूटिंग के दौरान की है। ये तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। 

बिग बी ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'वो भी क्या दिन थे.. फिल्म सत्ते पे सत्ता का गाना दिलबर मेरे.. हेमा मालिनी जी के साथ.. गुलमर्ग, कश्मीर.. सच में वो भी क्या दिन हुआ करते थे।' बता दें कि ये फिल्म साल 1982 में रिलीज हुई थी, जिसमें रंजीता कौर, शक्ति कपूर, अमजद खान और अरुण गोविल सहित कई कलाकार नज़र आए थे। 

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया के जरिए फैंस के बीच कोरोना वायरस से जुड़ी जागरुकता भी फैला रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने ब्लॉग में इंसानों की तुलना पिंजरे में कैद जानवरों से की है। उन्होंने यह भी कहा है कि एक बार लॉकडाउन की यह अवधि समाप्त हो जाने के बाद हमें घर से बाहर निकलने में झिझक होगी। 

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर कई पुरानी फोटोज शेयर कर यादें ताजा की हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन 'ब्रह्मास्त्र' में नज़र आएंगे, जिसे अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी लीड रोल में हैं। इसके अलावा वो आयुष्मान खुराना के साथ 'गुलाबो सिताबो' में भी दिखाई देंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन