1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब महिलाओं की खूबियां देख अमिताभ बच्चन हो गए हैरान

जब महिलाओं की खूबियां देख अमिताभ बच्चन हो गए हैरान

 Published : Sep 14, 2017 01:12 pm IST,  Updated : Sep 14, 2017 01:12 pm IST

पिछले कुछ वक्त से हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी मेहनत और लगन से खुद को साबित कर रही हैं। हाल ही में बॉलीवुड के मेगास्टर अमिताभ बच्चन ने भी महिलाओं को काम करते देख उनकी तारीफ की है।

Amitabh Bachchan- India TV Hindi
Amitabh Bachchan

मुंबई: बॉलीवुड में पिछले कुछ वक्त से महिला केन्द्रित फिल्मों की ओर भी काफी ध्यान दिया जा रहा है। वहीं सिनेमाजगत के अलावा हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी मेहनत और लगन से खुद को साबित कर रही हैं। हाल ही में बॉलीवुड के मेगास्टर अमिताभ बच्चन ने भी महिलाओं को काम करते देख उनकी तारीफ की है। बता दें कि बिग बी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। अमिताभ ने कहा कि उन्हें यह देखकर अच्छा लगा कि सेट पर अधिकांश महिला कर्मी पुरुष कर्मियों से अधिक कठिन परिश्रम करती हैं।

अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर फिल्म से जुड़ी जानकारी शेयर करते हुए कहा कि उन्हें सेट पर अधिक महिलाओं को काम करते हुए देखकर अच्छा लगा। उन्होंने लिखा, "ठग्स ऑफ हिंदोस्तां की प्रगति लगातार जारी है और इसके बारे में बहुत कुछ लिखा जा सकता है, लेकिन गोपनीयता मुझे यह सब बताने से रोकने को मजबूर करती है इसलिए चुप हूं लेकिन सेट पर फिल्म के विभिन्न विभागों में काम कर रहे लोग तेजी से सक्रिय हैं।" (तापसी पन्नू हुईं बिकिनी तस्वीर को लेकर TROll, करार जवाब देकर की बोलती बंद)

अमिताभ ने आगे लिखा, "और खासतौर पर यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि सेट पर इतनी सारी महिलाएं पुरुषों से अधिक मेहनत कर रही हैं और वह भी ऐसे कार्यो में जिसकी हमारे समय में कल्पना भी नहीं की जा सकती थी।" गौरतलब है कि इस फिल्म में आमिर खान, कैटरीना कैफ और 'दंगल' की अभिनेत्री फातिमा सना शेख नजर आएंगी। इसका निर्देशन विजय कृष्णा आचार्य कर रहे हैं। यह 2018 में दीवाली पर रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन