1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तापसी पन्नू हुईं बिकिनी तस्वीर को लेकर TROll, करार जवाब देकर की बोलती बंद

तापसी पन्नू हुईं बिकिनी तस्वीर को लेकर TROll, करार जवाब देकर की बोलती बंद

 Published : Sep 14, 2017 10:59 am IST,  Updated : Sep 14, 2017 10:59 am IST

तापसी पन्नू इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जुड़वा 2' को लेकर चर्चा में बनी हुई है। लेकिन फिलहाल वह अपनी एक बिकिनी तस्वीर की वजह से काफी सुर्खियों में आ गई हैं। हालांकि उन्होंने अब उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों को करारा जवाब देकर सबकी बोलती बंद कर दी है।

taapsee- India TV Hindi
taapsee

नई दिल्ली: अभिनेत्री तापसी पन्नू ने हिन्दी फिल्मों में अपने किरदारों से दर्शकों से खूब प्रशंसा हासिल की है। लेकिन बार इस बार वह अपनी एक तस्वीर को लेकर काफी आलोचनाएं झेल रही हैं। दरअसल हाल ही में तापसी ने सोशल मीडिया पर ब्लू कलर की बिकिनी पहने अपनी फोटो पोस्ट की है। उनकी इस तस्वीर को जहां एक तरफ फैंस खूब पसंद कर रहे हैं, वहीं कुछ लोगों ने उनके इस बोल्ड अंदाज की वजह से उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया है। हालांकि तापसी ने अब करारा जवाब देकर इन लोगों की बोलती जरूर बंद कर दी है। वैसे यह तस्वीरें उनकी आगामी फिल्म 'जुड़वा 2' के एक गाने 'आ तो सही' में लुक की हैं। अपनी यह तस्वीरे पोस्ट करने से पहले तापसी ने अपने इस गाने का एक टीजर भी शेयर किया था। जिसमें उनके अलावा जैकलिन फर्नाडिज और वरुण धवन भी बीच पर दिखाई दे रहे हैं।

लेकिन तापसी की तस्वीरों पर तो लोगों ने कमेंट्स की झड़ी ही लगा दी है। इनमें एक यूजर ने लिखा, "हमारे देश में अभिव्यक्ति की आजादी है, तो ये भी क्यों पहने हैं। इन्हें भी उतार देती। तुम्हारा भाई कितना गर्व महसूस कर रहा होगा यह देखकर।" इसके बाद तापसी कहा चुप बैठने वाली थीं, उन्होंने भी करारा जवाब देते हुए ट्वीट किया, "सॉरी भाई है नहीं, वरना पक्का पूछ कर बताती। अभी के लिए बहन का जवाब चलेगा।" वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा, "सोशल मीडिया में ऐसी गंदी तस्वीरें तो पोस्ट न करो, इस तरह की गंदी फिल्में बनाकर तुम देश को बिगाड़ रही हो। यंग जनरेशन" इस पर तापसी ने ट्वीट किया, "गंदी? हां, मुझे ये रेत साफ कर लेनी चाहिए थी। अगली बार इसका ध्यान रखूंगी।"

बता दें कि आज कल फिल्मी हस्तियां भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं, जिसकी वजह से वह आसानी ने अपने फैंस के जुड़ी रहती हैं। लेकिन इसी कारण उन्हें कई बार अपने बयानों और तस्वीरों की वजह से आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा जाता है। गौरतलब है कि आपनी फिल्म 'जुड़वा 2' 1997 में आई सलमान खान की 'जुड़वा' की सीक्वल हैं। इस फिल्म में पहली बार वरुण धवन डबल रोल में दिखाई दे रहे हैं। ()

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन