1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पाक कलाकारों पर अमिताभ का जवाब, देश के जवानों के लिए कही ये बात

पाक कलाकारों पर अमिताभ का जवाब, देश के जवानों के लिए कही ये बात

 Published : Oct 12, 2016 02:40 pm IST,  Updated : Oct 12, 2016 02:41 pm IST

अमिताभ बच्चन ने मंगलवार को अपने 74वें जन्मदिन पर देश के जवानों और नागरिकों के लिए एक खास बात की है। उन्होंने कहा कि यह वह क्षण है जब देश के लोगों में गुस्सा है।

amit- India TV Hindi
amit

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने मंगलवार को अपने 74वें जन्मदिन पर भारत में काम कर रहे पाकिस्तानी सितारों के बारे में बात की हैं। उन्होंने कहा कि यह वह क्षण है जब देश के लोगों में गुस्सा है। यह समय नागरिकों के लिए उन सैनिकों के साथ एकता दिखाने का है जो उनकी सुरक्षा के लिए लड़ रहे हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ है और इसका प्रभाव दोनों देशों की मनोरंजन की दुनिया पर भी पड़ा है। कुछ भारतीय संगठनों ने पाकिस्तानी कलाकारों को हर हाल में भारत से बाहर करने की मांग की है।

इसे भी पढ़े:- नरेंद्र मोदी ने अमिताभ बच्चन को 74वें जन्मदिन की बधाई दी

पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध को लेकर चल रही बहस के बारे में पूछने पर अमिताभ बच्चन ने कहा, "इस समय देश की जनता हमारी सीमाओं पर हुई घटनाओं से बहुत गुस्से में है। यह समय एकजुटता दिखाने का है। यह समय हमारे जवानों एवं सशस्त्र सेनाओं के साथ एकजुटता दिखाने का है जो अपने जीवन का बलिदान इसलिए कर रहे हैं ताकि आप और हम सुरक्षित रहें।"

अभिनेता यहां अपने जन्मदिन पर अपने दफ्तर में मीडिया से बात कर रहे थे। उनकी हाल में प्रदर्शित हुई फिल्म 'पिंक' ने देश में महिलाओं के साथ जुड़े रुढ़िवादी नजरिए और उनकी सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। इसे लेकर बहुत बहस शुरू हुई है लेकिन बिग बी ने कहा कि वह इस तरह का सामाजिक प्रभाव छोड़ने के लिए फिल्म नहीं चुनते हैं।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता ने कहा कि वह यह सोचकर फिल्म नहीं करते कि यह प्रभाव छोड़ेगी या नहीं। यदि कोई अच्छी भूमिका मिलती है, अच्छी कहानी मिलती है तब तय करता हूं कि यह फिल्म करनी है या नहीं करनी है। यदि कोई भूमिका निभाने के बाद समाज पर कोई प्रभाव पड़ता है, तो यह बहुत अच्छी बात है।

उनकी अगली फिल्म 'ठग' में आमिर खान भी होंगे। बिग बी ने कहा कि वह आमिर के साथ काम करने के अवसर का इंतजार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हम लोगों की ओर से साथ काम करने की कई बार कोशिश हो चुकी है लेकिन अब तक हम ऐसा कर नहीं पाए हैं। इसलिए हम इस अवसर का इंतजार कर रहे हैं। वह एक महान स्टार और अभिनेता हैं। वह बॉक्स ऑफिस और उद्योग पर लंबे अर्से से शासन कर रहे हैं।

भारतीय फिल्म उद्योग में दिक्कतें भी हैं और ऐसी चर्चा है कि कई स्टूडियो बंद हो रहे हैं। इसका एक प्रमुख कारण बड़े अभिनेताओं द्वारा बहुत अधिक पैसा मांगा जाना बताया जा रहा है। बिग बी ने इस मुद्दे पर कहा कि ऐसी बाधाएं आएंगी और जाएंगी, लेकिन फिल्म उद्योग हमेशा जीवंत रहेगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन