1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने यूनिसेफ इंडिया के 70 साल पूरे होने पर दी शुभकामनाएं

अमिताभ बच्चन ने यूनिसेफ इंडिया के 70 साल पूरे होने पर दी शुभकामनाएं

 Published : Dec 11, 2019 09:02 pm IST,  Updated : Dec 11, 2019 09:43 pm IST

अमिताभ बच्चन ने यूनिसेफ इंडिया के 70 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी है। अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।

Amitabh bachchan- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने यूनिसेफ इंडिया के 70 साल पूरे होने की खुशी में सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी है। अमिताभ बच्चन भी यूनिसेफ इंडिया का हिस्सा रह चुके हैं।

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया- यूनिसेफ इंडिया के 70 वर्ष पूरे हो गए, और ये मेरे लिए बड़े गर्व कि बात है । जन्म दिवस की बधाई । यूनिसेफ ने भारत में बहुत ही सराहनीय और अद्भुत प्रगति की है । एक बच्चे को हम सबसे अच्छा उपहार, ये दे सकते हैं की हम सुनिश्चहित करें  की #ForEveryChild के तहत उसे उसका अधिकार मिले!

अमिताभ बच्चन के साथ क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी यूनिसेफ इंडिया को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया-70वीं जन्मदिन की शुभकामनाएं यूनिसेफ इंडिया।बीते दशकों में लगातार बच्चों के अधिकार और उनके विकास के लिए किए गए आपके कार्य भारत और पूरी दुनिया में प्रेरणादायी हैं। इस मिशन का हिस्सा बनना मेरे लिए ख़ुशी की बात है। भविष्य के लिए शुभकामनाएँ। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में वह रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन