1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने वोट देने के बाद फैमिली के साथ शेयर की तस्वीर, देश के लोकतंत्र को लेकर कही ये बड़ी बात

अमिताभ बच्चन ने वोट देने के बाद फैमिली के साथ शेयर की तस्वीर, देश के लोकतंत्र को लेकर कही ये बड़ी बात

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 30, 2019 01:30 pm IST,  Updated : Apr 30, 2019 01:37 pm IST

लोकसभा चुनाव 2019 में चौथे चरण की वोटिंग खत्म हो गए हैं। मुंबई में सेलेब्स ने भी वोट किये, इस दौरान अमिताभ बच्चन भी अपनी फैमिली के साथ वोट देने पहुंचे, वोट देने के बाद स्याही लगी उंगली के फोटो खिंचवाते हुए अमिताभ ने फोटो भी डाली साथ ही यह प्यारा सा कैप्शन लिखा

अमिताभ बच्चन- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन Image Source :

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 में चौथे चरण की वोटिंग खत्म हो गए हैं। मुंबई में सेलेब्स ने भी वोट किये, इस दौरान अमिताभ बच्चन भी अपनी फैमिली के साथ वोट देने पहुंचे, वोट देने के बाद स्याही लगी उंगली के फोटो खिंचवाते हुए अमिताभ ने फोटो भी डाली साथ ही यह प्यारा सा कैप्शन लिखा, चुनाव के दिन ही एक स्याही लगी ''उंगली की ताकत का पता चलता है, जय जनतंत्र, लोकतंत्र'' 

बता दें कि बीते दिन अमिताभ बच्चन भी अपने पूरे परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे। इस मौके पर सभी सफेद रंग के परिधान में नजर आएं।

पोलिंग बूथ पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए है। इस दौरान बच्चन परिवार सुरक्षा कर्मियों के बीच गुजरते हुए पोलिंग बूथ के अंदर पहुंचे। इस मौके पर सभी कैजुअल लुक में नजर आए। अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और ऐश्वर्या ने सफेद रंग की ड्रेस पहनी हुई थी जबकि अभिषेक ब्लैक और व्हाइट कॉम्बिनेशन में नजर आए। बच्चन परिवार के अलावा ऋतिक रोशन का पूरा परिवार भी वोट डालने पहुंचा। ऋतिक के साथ उनके पिता राकेश रोशन और मां पिंकी रोशन भी नजर आईं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन