1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने फिल्म Seasons Greetings का पहला पोस्टर किया शेयर, डायरेक्टर ऋतु पर घोष को दी श्रद्धांजलि

अमिताभ बच्चन ने फिल्म Seasons Greetings का पहला पोस्टर किया शेयर, डायरेक्टर ऋतु पर घोष को दी श्रद्धांजलि

 Published : Aug 31, 2019 01:32 pm IST,  Updated : Aug 31, 2019 01:42 pm IST

अमिताभ बच्चन ने फिल्म Seasons Greetings का पहला पोस्टर शेयर किया है। यह फिल्म डायरेक्टर ऋतु पर घोष को श्रद्धांजलि देते हुए बनाई गई है।

First poster of seasons greetings- India TV Hindi
First poster of seasons greetings Image Source : INSTAGRAM

अमिताभ बच्चन ने फिल्म Seasons Greetings का पहला पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यह फिल्म डायरेक्टर ऋतु पर घोष को श्रद्धांजलि देते हुए बनाई गई है। इस फिल्म में सलीना जेटली और लिलेट दुबे अहम भूमिका निभाती नजर आने वाली है।

फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा- ऋतु पर घोष... बंगाल के प्रतिभाशाली लोगों में से एक थे। उनके साथ काम करना सौभाग्य की बात है। जया अभिषेक और ऐश्वर्या सभी ने उनके साथ काम किया है। उन्हें बहुत जल्दी खो दिया। इस श्रद्धांजलि के लिए राम कमल के साथ मेरी शुभकामनाएं हैं।

इस फिल्म का प्रीमियर नवंबर में जी5 पर होने वाला है। यह फिल्म एक साथ 190 देशों में देखी जाएगी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग कर रहे हैं। जल्द ही उनकी कई फिल्में रिलीज होने जा रही हैं।

Also Read:

क्रिकेटर का नाम लेकर दोस्त ने आथिया शेट्टी को चिढ़ाया तो बिफर पड़ी एक्ट्रेस, कहा 'ब्लॉक कर दूंगी'

KBC 11 के स्टेज पर tik Tok बनाने की जिद करने लगी कंटेस्टेंट, बिग बी बोले...

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन