1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने शेयर की बेटी श्वेता बच्चन नंदा के साथ पुरानी तस्वीर, लिखा- एक दिन ऐसी थी

अमिताभ बच्चन ने शेयर की बेटी श्वेता बच्चन नंदा के साथ पुरानी तस्वीर, लिखा- एक दिन ऐसी थी

 Published : Jun 27, 2019 06:57 am IST,  Updated : Jun 27, 2019 04:26 pm IST

मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं। वो अक्सर अपने परिवार की पुरानी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

Amitabh Bachchan with Shweta Bachchan Nanda- India TV Hindi
Amitabh Bachchan with Shweta Bachchan Nanda Image Source : INSTAGRAM

मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं। वो अक्सर अपने परिवार की पुरानी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। गुरुवार को उन्होंने अपनी बेटी श्वेता बच्चन नंदा के साथ दो तस्वीरें शेयर की। एक तस्वीर श्वेता के बच्चन की है और दूसरी तस्वीर अभी की है। अमिताभ ने इस तस्वीर के साथ लिखा- ''एक दिन ऐसी थी, और पता ही नहीं चला कब…ऐसी हो गयी!''

अमिताभ ने पहले भी श्वेता के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं। अमिताभ अपनी बेटी श्वेता के बहुत करीब हैं। श्वेता इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि वो अपने पापा के और उनके भाई अभिषेक उनकी मम्मी के बहुत करीब हैं।

अमिताभ बच्चन के फोटो शेयर करने के बाद श्वेता ने उस फोटो पर कमेंट किया- हे भगवान.. पा, बेहद शर्माने वाली पोस्ट।

अमिताभ के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो उनकी लास्ट रिलीज़ फिल्म सुजॉय घोष की 'बदला' थी, जिसमें उनके साथ तापसी पन्नू, अमृता सिंह थे। फिलहाल उनके पास 'ब्रह्मास्त्र', 'गुलाबो सिताबो', 'चेहरे', 'झुंड' है। हाल ही में 'गुलाबो सिताबो' से उनका लुक रिलीज़ हुआ था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

Also Read:

Movie Review Article 15: कहब तो लग जाई धक्क से

RD Burman Birthday: देखें पंचम दा की कुछ अनदेखी तस्वीरें

अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर मलाइका अरोड़ा ने कंफर्म किया अपना रिलेशनशिप, हाथ पकड़े हुए शेयर की फोटो

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन