1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने बताया, ऋषि कपूर संग काम करने का अनुभव

अमिताभ बच्चन ने बताया, ऋषि कपूर संग काम करने का अनुभव

 Published : Feb 09, 2018 03:33 pm IST,  Updated : Feb 09, 2018 03:33 pm IST

अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म '102 नॉट आउट' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म में उनके साथ लंबे वक्त के बाद ऋषि कपूर भी दिखाई दे रहे हैं। ऋषि संग काम करने को लेकर अमिताभ का कहना है कि यह बेहद मजेदार रहा। अमिताभ ने कहा कि...

Amitabh Bachchan- India TV Hindi
Amitabh Bachchan

मुंबई: बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म '102 नॉट आउट' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म में उनके साथ लंबे वक्त के बाद ऋषि कपूर भी दिखाई दे रहे हैं। ऋषि संग काम करने को लेकर अमिताभ का कहना है कि यह बेहद मजेदार रहा। अमिताभ ने कहा, "कई सफल, ऐतिसाहिक फिल्मों में काम करने के बाद चिंटूजी के साथ '102 नॉट आउट' में काम करना शानदार रहा। नई कहानी, सक्षम निर्देशन और योग्य टीम के साथ काम करना बेहतरीन अनुभव रहा।" गौरतलब है कि उमेश शुक्ला के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमिताभ 75 वर्षीय ऋषि के 102 वर्षीय पिता की भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा।

उन्होंने कहा, "मैं जानता हूं कि देश युवा और जीवंत नई पीढ़ी को पसंद करत है और जिन्होंने भी कहा है कि 'बूढ़े' ऐसा करने में सक्षम नहीं हैं। हमें पता है कि आप शायद हमें उतना पसंद नहीं करें लेकिन एक मौका दें हम आपको निराश नहीं करेंगे।" ऋषि ने कहा कि उन्हें बिग बी के साथ काम करने की खुशी है।

ऋषि ने कहा, "फिल्म '102 नॉट आउट' में काम कर बहुत सारी यादें ताजा हुई, जो अमित जी और मैंने अपनी युवावस्ता में अनुभव की थी। मुझे इस तरह की विशेष फिल्मों का हिस्सा बनने की खुशी है। यह निश्चित रूप से प्रशंसकों को खुश करेगी।" बता दें कि फिल्म '102 नॉट आउट' 4 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन