1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ के टीवी शो के सेट पर आग

अमिताभ के टीवी शो के सेट पर आग

 Written By: IANS
 Published : Oct 10, 2015 02:52 pm IST,  Updated : Oct 11, 2015 12:50 pm IST

मुबंई:- मेगास्टार अमिताभ बच्चन के आगामी टेलीविजन शो 'आज की रात है जिंदगी' के पहले ही एपिसोड की शूटिंग के दौरान शुक्रवार को सेट पर आग लग गई। हालांकि, इसमें किसी के भी हताहत होने

अमिताभ के टीवी शो के...- India TV Hindi
अमिताभ के टीवी शो के सेट पर आग

मुबंई:- मेगास्टार अमिताभ बच्चन के आगामी टेलीविजन शो 'आज की रात है जिंदगी' के पहले ही एपिसोड की शूटिंग के दौरान शुक्रवार को सेट पर आग लग गई। हालांकि, इसमें किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।

सूत्रों के अनुसार, सेट पर लगी हुई सोफ्टी लाइट के ज्यादा गर्म हो जाने की वजह से आग लगी थी। इस पर तुरंत ही काबू पा लिया गया और किसी को भी इससे कोई नुकसान नहीं पहुंचा। अमिताभ ने सेट पर मौजूद सभी कर्मियों को शांत रहने की सलाह दी।

इसे भी पढ़े:- जब 4 किमी तक अमिताभ बच्चन के पीछे दौड़ा बाघ

आग लगने की वजह से शो की शूटिंग 45 मिनट के लिए ठप पड़ गई।

महानायक अमिताभ इस शो के द्वारा 15 साल के बाद स्टार प्लस पर वापसी कर रहे हैं।

टीवी शो 'आज की रात है जिंदगी' के कांसेप्ट के बारे में अब तक कुछ भी नहीं कहा गया है, इसके बारें में फिलहाल कोई भी स्पष्टीकरण नहीं है। लेकिन इसका ट्रेलर देखकर लगता है कि शो काफी मजेदार होने वाला है।

अमिताभ बच्चन खुद इस शो के हर पहलू पर खास ध्यान दे रहे हैं। शो का प्रीमियर 18 अक्टूबर को होगा।

टीवी शो के पहले एपिसोड में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा को देखा जाएगा।

शिल्पा ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए अमिताभ के साथ एक फोटो भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।

अमिताभ इस साल 11 अक्तूबर को 73 साल के हो जाएंगे।

अमिताभ जल्द ही आर बाल्की की फिल्म ‘की एण्ड का’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ उनकी पत्नी जया बच्चन भी दिखेंगी। इस फिल्म में यह दोनों मेहमान की भूमिका में दिखाई देंगे।

अगली स्लाइड में देखें शिल्पा शेट्टी द्वारा शेयर की गई तस्वीर:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन