1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब टीवी पर नहीं नजर आएंगे अमिताभ बच्चन, अचानक तबियत बिगड़ने के कारण बंद हुआ KBC 9

अब टीवी पर नहीं नजर आएंगे अमिताभ बच्चन, अचानक तबियत बिगड़ने के कारण बंद हुआ KBC 9

 Published : Oct 23, 2017 03:20 pm IST,  Updated : Oct 23, 2017 03:20 pm IST

अमिताभ बच्चन का शो 'कौन बनेगा करोड़पति 9' दर्शकों के बीच सबसे ज्यादा पसंद किए जाने शोज में से एक माना जाता है। इसके फैंस खास केबीसी के लिए खुद को इस शो के टाइम तक फ्री कर ही लेते हैं। लेकिन अब शो के फैंस के लिए बुरी खबर आई है। दरअसल बिग बी शो...

amitabh bachchan- India TV Hindi
amitabh bachchan

नई दिल्ली: बॉ़लीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का शो 'कौन बनेगा करोड़पति 9' दर्शकों के बीच सबसे ज्यादा पसंद किए जाने शोज में से एक माना जाता है। इसके फैंस खास केबीसी के लिए खुद को इस शो के टाइम तक फ्री कर ही लेते हैं। लेकिन अब शो के फैंस के लिए बुरी खबर आई है। दरअसल बिग बी शो के फिनाले एपिसोड की शूटिंग रविवार को खत्म कर चुके हैं। हालांकि इसी के साथ अब महानायक के फैंस के लिए खुशखबरी भी है। बता दें कि वह कुछ महीनों के बाद एक बार फिर से छोटे पर्दे पर वापसी कर सकते हैं। गौरतलब है कि महानायक 'कौन बनेगा करोड़पति' के 9 सीजन में से 8 को होस्ट करते हुए नजर आ चुके हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि अब वह हर रोज टीवी पर नहीं दिखेंगे और दर्शकों को कुछ महीनों का इंतजार करना होगा।

बिग बी ने ट्वीट कर कहा, "शो का आखिरी दिन... बेहद दुख के साथ।" बता दें कि इस शो को फिलहाल महानायक की बिगड़ी तबियत के कारण बंद किया जा रहा है। उन्होंने अपने ब्लॉग पर लिखा, "शो बंद होने से इसकी पूरी टीम काफी दुखी है। लेकिन इसकी शूटिंग खत्म हो गई है। पिछले महीनेभर से लगातार शो में ज्यादा बोलते रहने के कारण मेरे वोकल कॉडर्स में इन्फेक्शन हो गया और निगलने की समस्याओं से परेशान हूं। एंटीबायोटिक और पेन किलर की मदद से पूरे फिनाले एपिसोड की शूटिंग कर पाया।"

महानायक ने इस बात का दुख भी जताया है कि उन्हें इतनी जल्दी इस शो को बंद करना पड़ रहा है। हालांकि उन्होंने इस बात भी वादा किया है कि वह जल्द वापस लौटेंगे। तबियत में सुधार होने के बाद इस योजना पर विचार करेंगे। बता दें कि इसकी वजह अब 'पहरेदार पिया की' का सीक्वल 'रिश्ते लिखेंगे हम नए' और 'हासिल' शुरु होने वाला है। (Box Office Collection: सिर्फ 3 दिनों में ‘गोलमाल अगेन’ ने की जबरदस्त कमाई, बनीं साल की सबसे बड़ी हिन्दी फिल्म)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन