1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रेखा-अमिताभ आए आमने-सामने, फिर देखें आगे क्या हुआ

रेखा-अमिताभ आए आमने-सामने, फिर देखें आगे क्या हुआ

 Published : Mar 22, 2016 02:05 pm IST,  Updated : Mar 22, 2016 02:06 pm IST

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और रेखा रविवार को हुए एचटी स्टाइल समारोह में एक दूसरे के सामने आ गए हालांकि इस दौरान इनके बीच किसी भी तरह कोई बातचीत नहीं हुई।

rekha- India TV Hindi
rekha

नई दिल्ली: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और रेखा रविवार को हुए एचटी स्टाइल समारोह में एक दूसरे के सामने आ गए हालांकि इस दौरान इनके बीच किसी भी तरह कोई बातचीत नहीं हुई न ही दोनों ने एक दूसरे की तरफ देखा। इन दोनों के सामने आने का एक वीडिया भी यूट्यूब पर शेयर किया गया है। इसमें साफतौर पर देखा जा सकता है कि पहले रेखा हाथ में अवार्ड लिए मीडिया के सामने कुछ तस्वीरें क्लिंक करवा रही थीं तभी अचानक वहां से अमिताभ बच्चन, जया बच्चन बेटी श्वेता नंदा समारोह से बाहर निकलने के लिए आते हैं।

इसे भी पढ़े:- ऐश्वर्या ने अमिताभ के सामने रेखा को ये क्या कह दिया...

रेखा को तस्वीरें क्लिक करवाते देख अमिताभ और और श्वेता तो उनकी तस्वीर खिचने तक रुक जाते हैं लेकिन जया बच्चन बिने रुके फोटोग्राफर्स और रेखा के बीच में से निकल कर चली जाती हैं उनके बाद रेखा भी वहां से बाहर की ओर रवाना हो जाती हैं और उनके पीछे अमिताभ और श्वेता भी बाहर की ओर आते हुए दिख रहे हैं। समारोह से बाहर आने के बाद रेखा तो अपनी कार में बैठ कर वहां से चली जाती हैं। लेकिन अमिताभ कुछ देर वहां रुककर किसी से बात करने लगते हैं।

इस बात से हर कोई वकिफ है कि एक जमाने में रेखा और अमिताभ बहुत करीब थे। मीडिया में लगातार इनकी नजदीकियों की खबर आने के कारण जया काफी परेशान भी रहा करती थीं। अमिताभ और रेखा का अफेयर 1976 में आई फिल्म 'दो अनजाने' के दौरान शुरु हुआ था। लेकिन इन दोनों ने कभी अपने रिश्ते को दुनिया के सामने स्वीकार नहीं किया। इसी के बाद से रेखा और जया की दोस्ती में खटास आ गई थी। रेखा और जया बच्चन ने आखरी बार फिल्म 'सिलसिला' में एक दूसरे के साथ काम किया था।

अगली स्लाइड में देखिए वीडियो:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन