1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमृता राव और आरजे अनमोल ने दुनिया को दिखाई बेटे की पहली झलक, नाम का किया खुलासा

अमृता राव और आरजे अनमोल ने दुनिया को दिखाई बेटे की पहली झलक, नाम का किया खुलासा

 Published : Nov 06, 2020 10:22 am IST,  Updated : Nov 06, 2020 10:22 am IST

अमृता राव ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनके और अनमोल के हाथों ने अपने बेटे का नन्हा हाथ थामा हुआ है।

 amrita rao and rj anmol son- India TV Hindi
अमृता राव ने शेयर की बेटे की पहली झलक  Image Source : INSTAGRAM

फिल्म अभिनेत्री अमृता राव और उनके पति रेडियो जॉकी अनमोल एक बच्चे के माता-पिता बन गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए पहली बार अपने बेटे की झलक दिखाई है। साथ ही उन्होंने अपने बच्चे का क्या नाम रखा है, इसका भी खुलासा किया है। 

अमृता राव ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनके और अनमोल के हाथों ने अपने बेटे का नन्हा हाथ थामा हुआ है। इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, "हैलो वर्ल्ड.. मिलिए हमारे बेटे वीर से.. आपके आशीर्वाद की जरूरत है। अमृता राव और आरजे अनमोल।"

अमृता राव के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने बेटे को दिया जन्म

बता दें कि हाल ही में अमृता और अनमोल के प्रवक्ता ने यह खुशखबरी दी थी। अभिनेत्री के प्रवक्ता ने कहा था कि राव और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। बयान में कहा गया था, ‘‘अमृता राव और आरजे अनमोल के घर आज सुबह एक बच्चे का जन्म हुआ। माँ और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। परिवार बहुत खुश है और अमृता एवं आरजे अनमोल दोनों ने सभी लोगों को उनकी शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद दिया।"

राव ने 2016 में अनमोल के साथ शादी की थी। अमृता राव "इश्क विश्क", "मैं हूं ना", और "विवाह" जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्हें आखिरी बार 2019 में आई राजनीतिक फिल्म "ठाकरे" में देखा गया था।  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन