चंडीगढ़: अभिनेता एमी विर्क और सरगुन मेहता की 'किस्मत 2' 2 अप्रैल 2021 को रिलीज होगी। यह घोषणा उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से किया। सरगुन ने लिखा, "क्या आप तैयार हैं, 2 अप्रैल 2021 को रिलीज होने जा रही है किस्मत 2।"
Related Stories
'किस्मत 2' रिलीज के बारे में सुनकर फैंस बेहद खुश हैं।
एक यूजर ने लिखा, "उसका इंतजार नहीं हो पा रहा है।"
'किस्मत 2' जगदीप सिद्धू द्वारा लिखित और निर्देशित है। फिल्म के संगीत और गीत पर बी प्राक और जानी काम करेंगे। यह फिल्म पहले 2020 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोविड -19 महामारी के कारण अगले साल स्थानांतरित कर दी गई।
(इनपुट- आईएएनएस)