1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैन्स के लिए खुशखबरी, शुरू हुई शो की शूटिंग

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैन्स के लिए खुशखबरी, शुरू हुई शो की शूटिंग

 Published : Jul 10, 2020 06:43 pm IST,  Updated : Jul 11, 2020 05:06 pm IST

115 दिनों बाद 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की शूटिंग शुरू हो गई है। शो के डायरेक्टर ने शूटिंग की तस्वीरें शेयर की है।

TV taarak Mehta ka ooltah chashmah s shoot begins director malav rajda shares pictures, 115 दिनों बा- India TV Hindi
TV taarak Mehta ka ooltah chashmah s shoot begins director malav rajda shares pictures, 115 दिनों बाद 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की शूटिंग शुरू हो गई है। शो के डायरेक्टर ने शूटिंग की तस्वीरें शेयर की है। Image Source : INSTAGRAM/MALAVRAJDA/DILIPJOSHIOFFICIAL

तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल के फैन्स के लिए एक खुशखबरी है। शो की शूटिंग 115 दिनों बाद फिर से शुरू हो गई है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा के डायरेक्टर मालव राजदा ने सोशल मीडिया पर सेट की तस्वीरें शेयर करके इस बात की जानकारी दी है। मालव ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- रोल, रोलिंग, एक्शन.... आखिरकार 115 दिनों के बाद शूटिंग फिर से शुरू हुई। काम दोबारा से शुरू करके बहुत अच्छा लग रहा है। दोबारा हंसने के लिए तैयार हो जाइए।

शो में रीटा रिपोर्टर का किरदार निभाने वाली प्रिया ने अपने पति मालव के पोस्ट पर कमेंट भी किया। प्रिया ने लिखा- लव यू मालव। आपके लिए बहुत खुश हूं। ध्यान रखिए,सुरक्षित रहिए।

शूट शुरू होने से कुछ दिन पहले मालव सेट पर आए थे। यह देखने के लिए की कैसे कास्ट के साथ सेफ्टी का ध्यान रखते हुए शूट करेंगे। उन्होंने इस दौरान की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं और लिखा था शो की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी।

शो के क्रिएटर असित कुमार मोदी ने कहा, "तारक मेहता का उल्टा चश्मा की शूटिंग 10 जुलाई से शुरू हो गई है। हम जल्द ही नए एपिसोड्स के साथ टीवी पर वापसी करेंगे। हमारी टीम की सेहत के लिए प्रार्थना करिए। हम हिम्मत करके फिर से शूटिंग कर रहे हैं। सेट पर सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। सरकार द्वारा दी गई गाइडलाइंस को फॉलो किया जा रहा है। हम जल्द ही आपका मनोरंजन करने के लिए फिर से टीवी पर हाजिर होंगे।"

तारक मेहता का उल्टा चश्मा कई सालों से लोगों को हंसाते आ रहे है। इस शो में हंसी मजाक के साथ कई महत्वपूर्ण चीजें भी बताई जाती हैं। शो में दिलीप जोशी, मुनमुन दत्त सहित कई कलाकार अहम भूमिका निभाते नजर आते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के बाघा कभी 4 हजार में करते थे बैंक में जॉब, जानिए अब कितनी है सैलरी

जावेद जाफरी ने दुख की घड़ी में मीडिया को कहा- शुक्रिया, पूछा सब खैरियत है?

दिल बेचारा का टाइटल ट्रैक रिलीज, हर फ्रेम में छा गए सुशांत सिंह राजपूत, देखें पहला गाना

घऱ की शादी में श्रीदेवी की फिल्म के गाने पर जमकर नाचीं स्वरा भास्कर, वीडियो हो रहा वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन