1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बेटी अनन्या पांडे संग फिल्मों में काम करने को लेकर चंकी पांडे ने दिया ये मजेदार जवाब

बेटी अनन्या पांडे संग फिल्मों में काम करने को लेकर चंकी पांडे ने दिया ये मजेदार जवाब

 Written By: IANS
 Published : Aug 17, 2020 09:01 am IST,  Updated : Aug 17, 2020 09:01 am IST

चंकी वेब शो 'अभय 2' में दिखाई दिए थे, जिसमें वह निगेटिव किरदार में थे।

ananya panday chunky panday - India TV Hindi
चंकी पांडे और अनन्या पांडे Image Source : INSTAGRAM: @CHUNKYPANDAY

मुंबई: अभिनेता चंकी पांडे का कहना है कि उनकी बेटी अभिनेत्री अनन्या पांडे अगर उनके साथ काम करेगी तो उन्हें बहुत मजा आएगा। बता दें कि अनन्या स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2, पति पत्नी और वो जैसी मूवीज में नज़र आ चुकी हैं। 

चंकी ने आईएएनएस को बताया, "अगर अनन्या और हम एक साथ काम करते हैं तो हमें बहुत मजा आएगा। हम दोनो एक दूसरे से अच्छा करना चाहेंगे, क्योंकि वह बहुत कम्पिटिटिव है और मैं तो हूं ही।"

अनन्या पांडे ने शेयर किया 'खाली पीली' का 'पोस्टर', को-स्टार ईशान खट्टर ने पूछा ये सवाल

तीस साल से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे अभिनेता ने मजाक में कहा कि अगर हम पिता-बेटी की जोड़ी एक साथ काम करें तो, कम्पिटिशन की भावना से घर में वॉर हो जाएगा।

उन्होंने मजाक में कहा, "अगर हम कैमरे के सामने आते हैं, मैं तो पुराना चावल हूं। इसलिए मैं लाइमलाइट को गले लगाने की कोशिश करता हूं। अनन्या भी कुछ ट्रिक आजमाएगी। अगर हम साथ आए तो परिवार में कम्पिटिशन का माहौल हो जाएगा और घर में एक विश्व युद्ध हो सकता है।"

वर्कफ्रंट की बात करें तो, चंकी वेब शो 'अभय 2' में दिखाई दिए थे, जिसमें वह निगेटिव किरदार में थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन