1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऑन स्क्रीन इस एक्ट्रेस के साथ कार्तिक आर्यन लगते हैं बेस्ट, अनन्या पांडे ने किया खुलासा

ऑन स्क्रीन इस एक्ट्रेस के साथ कार्तिक आर्यन लगते हैं बेस्ट, अनन्या पांडे ने किया खुलासा

 Published : Jul 11, 2019 07:39 am IST,  Updated : Jul 11, 2019 07:49 am IST

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पति पत्नी और वो की शूटिंग कर रहे हैं। इसी बीच अनन्या ने बताया है कि कार्तिक ऑन स्क्रीन किस एक्ट्रेस के साथ बेस्ट लगते हैं।

Kartik aaryan and Ananya panday- India TV Hindi
Kartik aaryan and Ananya panday Image Source : INSTAGRAM

कार्तिक आर्यन(Kartik Aaryan) और अनन्या पांडे(Ananya panday) जल्द ही फिल्म 'पति पत्नी और वो' के रीमेक में नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग के लिए दोनों इन दिनों लखनऊ में हैं। कुछ दिन पहले कार्तिक आर्यन ने इम्तिाज अली की फिल्म आज कल की शूटिंग सारा अली खान के साथ खत्म की है।कार्तिक आर्यन बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस के साथ काम कर चुके हैं। इसी बीच अनन्या पांडे खुलासा किया है कि कार्तिक किस एक्ट्रेस के साथ ऑन स्क्रीन बेस्ट लगते हैं।

अनन्या पांडे ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि उन्हें कार्तिक आर्यन का पेयर किस एक्ट्रेस के साथ अच्छा लगता है। जिसका जवाब देते हु अनन्या ने कहा- मुझे लगता है वह सभी के साथ अच्छे लगते हैं। कार्तिक बहुत ही हैंडसम लड़का है।

अनन्या से जब उनकी आने वाली फिल्म 'पति पत्नी और वो' के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा-  हमने फरवरी में तीन दिन के लिए फिल्म की शूटिंग की थी। मगर अब मैं दो महीने के लिए लखनऊ जा रही हूं। मैं बहुत ज्यादा एक्साइटिड हूं। मैंने कार्तिक के साथ शूट किया है मगर अभी तक भूमि के साथ शूट का मौका नहीं मिला है। कार्तिक एक बहुत अच्छे एक्टर हैं। उनका भाषा पर कमांड बहुत अच्छा है। वह सिर्फ अपनी लाइन्स के बारे में नहीं सोचते बल्कि सीन को बेहतर बनाने के बारे में सोचते हैं। वह मुझे हमेशा हंसाते रहते हैं।

पति पत्नी और वो को मुदस्सर अजीज डायरेक्ट कर रहे हैं। यह 1978 में संजीव कुमार की फिल्म का रीमेके है। यह फिल्म 6 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी।

Also Read:

अनन्या पांडे ने शेयर किया यूनिवर्सिटी का लेटर, झूठे एडमिशन की खबरों का किया खंडन

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान पर बोलीं अनन्या पांडे- कोई लव ट्राएंगल नहीं है

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन