1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'पागलपंती' में पहली बार दिखेगी जॉन और इलियाना की केमिस्ट्री, जानिए निर्देशक अनीस बज्मी ने क्या कहा

'पागलपंती' में पहली बार दिखेगी जॉन और इलियाना की केमिस्ट्री, जानिए निर्देशक अनीस बज्मी ने क्या कहा

 Published : Nov 17, 2018 06:00 pm IST,  Updated : Nov 17, 2018 06:00 pm IST
'पागलपंती' - India TV Hindi
'पागलपंती' 

मुंबई: जल्द ही बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम और अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज एकसाथ एक फिल्म करते नजर आएंगे। यह पहला मौका होगा जब ये दोनों लीडिंग एक्ट्रेस साथ काम करते दिखेंगे। फिल्म का नाम होगा 'पागलपंती', और इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी करेंगे। अनीस शूटिंग के लिए लोकेशन्स देखने के लिए लंदन जा रहे हैं।

दोनों लीड एक्टर्स के बारे में बात करते हुए अनीस बज्मी ने कहा- फिल्म की कास्टिंग नई है और उन्हें पूरा भरोसा है कि उनकी कैमस्ट्रिी कमाल करेगी। अनीस बज्मी ने कहा, "जॉन ने बार-बार साबित किया है कि वह एक भरोसेमंद स्टार हैं और इलियाना ने अपनी पिछली फिल्मों में भी बहुत दिलचस्प कामकिया है। मैंने अपनी पिछली फिल्मों में उनके साथ अलग-अलग काम कर चुका हूं, लेकिन 'पागलपंती' के लिए दोनों पहली बार एक साथ नजर आएंगे।"

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि ये जोड़ी नई, असाधारण और आकर्षक है।" इससे पहले इलियाना बज्मी के साथ 'मुबारकां' में काम कर चुकी हैं, जबकि जॉन का उन्होंने 'वेलकम बैक' में निर्देशन किया था। 'पागलपंती' की शूटिंग जनवरी 2019 से शुरू होगी।

बज्मी ने कहा, "फिल्म की शूटिंग लंदन में होगी। मैं शूटिंग लोकेशन के लिए सही स्थान देखने के लिए कुछ दिनों में लंदन जा रहा हूं।"

(इनपुट- आईएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन