मुंबई: अभिनेत्री नोरा फतेही आगामी फिल्म 'बाटला हाउस' में काम करने के लिए उत्साहित हैं। नोरा ने शुक्रवार को ट्वीट कर बताया कि फिल्म में वह मुख्य भूमिका निभाएंगी।
Related Stories
अभिनेत्री ने लिखा, "मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मैं 'बाटला हाउस' में मुख्य भूमिका निभा रही हूं। मैं जॉन अब्राहम, निखिल आडवाणी, भूषण कुमार और फिल्म की टीम के साथ काम के लिए उत्साहित हूं।"
यह दूसरी बार है, जब जॉन और नोरा एक-साथ दिखाई देंगे। इससे पहले दोनों फिल्म 'सत्यमेव जयते' के 'दिलबर दिलबर' में नजर आए थे।
देखिए नोरा फतेही का हिट गाना दिलबर-दिलबर।
Also Read:
शाहरुख खान के 53वें बर्थडे का सेलिब्रेशन हुआ शुरू, देखिए तस्वीरें
शनाया कपूर ने मनाया 19वां जन्मदिन, पहुंचे ये सितारे