1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शादी से पहले नेहा धूपिया की प्रेग्नेंसी की खबर सुन अंगद बेदी के पेरेंट्स का ऐसा था रिएक्शन

शादी से पहले नेहा धूपिया की प्रेग्नेंसी की खबर सुन अंगद बेदी के पेरेंट्स का ऐसा था रिएक्शन

 Published : Nov 15, 2018 04:32 pm IST,  Updated : Nov 15, 2018 04:32 pm IST

शादी से पहले नेहा धूपिया की प्रेग्नेंसी की खबर सुन अंगद बेदी के माता-पिता ने ऐसे रिएक्ट किया था।

Bishan Singh Bedi, Neha Dhupia, Angad Bedi- India TV Hindi
Bishan Singh Bedi, Neha Dhupia, Angad Bedi Image Source : INSTAGRAM/NEHADHUPIA

नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने इस साल मई में सीक्रेट वेडिंग की थी। इस तरह अचानक शादी से लोग कयास लगाने लगे थे कि नेहा प्रेग्नेंट हैं और इसी वजह से उन्होंने जल्दबाजी में शादी की है। हालांकि उस समय दोनों और उनके करीबी इस बात को नकारते रहे, लेकिन अब अंगद ने इस बात को कंफर्म कर दिया है।

नेहा के चैट शो में अंगद मेहमान बनकर आए थे। वहां उन्होंने बताया कि नेहा शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं और इस वजह से उन्हें अपने माता-पिता से झाड़ पड़ी थी।

''मैंने कहा- आपलोगों को पता है? हमारा बेबी होने वाला है। वहां शांति छा गई। बहुत झाड़ पड़ी। मुझे नहीं लगता कि वो ये खबर सुनने के लिए तैयार थे कि आप मम्मी बनने वाली हैं''- अंगद ने कहा।

नेहा ने अपनी शादी के कुछ महीनों बाद सोशल मीडिया पर अनाउंस किया था कि वो प्रग्नेंट हैं। कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने लंबे समय तक अपनी प्रेग्नेंसी की बात इसलिए छुपा कर रखी थी क्योंकि वह नहीं चाहती थीं कि उनके हाथ से काम निकल जाए।

उन्होंने कहा था- ''मैंने बहुत दिन तक प्रेग्नेंसी की खबर छुपा के रखी थी क्योंकि मैं नहीं चाहती थी कि मेरे प्रति लोगों का रवैया बदल जाए। मुझे चिंता थी कि कहीं लोग मुझे काम देना न बंद कर दे। यह अच्छा हुआ था कि 6 महीने तक मेरा बंप नहीं दिखा।''

नेहा के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो वो 'नो फिल्टर नेहा' के तीसरे सीजन को होस्ट कर रही हैं।

Also Read:

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी सिर्फ भारत में ही नहीं पाकिस्तान में भी कर रही है ट्रेंड

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को फराह खान ने दिया शादी का अनोखा तोहफा

खुलासा! आज 6 बजे आएगी दीपिका और रणवीर की वेडिंग पिक्चर, दिल थामकर बैठिये

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन