मुंबई: दीपिका पादुकोण और रणवीर कपूर की शादी (Deepika Padukone Ranveer Singh Wedding) इटली में हो रही है, दोनों कल कोंकणी रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंध गए और अब आज सिंधी रीति रिवाज से दोनों की शादी हो गई। भारत में तो दीपिका और रणवीर की शादी खूब ट्रेंड हो रही है लेकिन क्या आप जानते हैं पड़ोसी देश पाकिस्तान में दोनों के फैंस दीवाने हो रहे हैं। सिर्फ इंडिया में ही नहीं पाकिस्तान में भी DeepVeerKiShaadi जमकर ट्रेंड हो रहा है। इससे साफ पता चलता है कि दोनों के चाहने वाले पड़ोसी देश में भी खूब हैं।
Related Stories
रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर और दीपिका लेक कोमो के ईस्ट में ब्लेविओ गांव के एक लग्जरी रिजॉर्ट में ठहरे हुए हैं। इस रिजॉर्ट में 75 कमरें और, 4 रेस्त्रां और बार और लेक व्यू के साथ एक अल फ्रेस्को टैरेस भी है। इस खूबसूरत जगह पर बहुत ज्यादा शूटिंग भी होती रहती है।
बता दें, दीपिका और रणवीर की शादी में प्राइवेसी का काफी ख्याल रखा गया है, किसी भी मेहमान को वहां कैमरे वाला फोन ले जाना अलाउड नहीं है। दोनों की शादी की कुछ तस्वीरें मीडिया ने बाहर से ली हैं, जो कल से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, आज शाम 6 बजे का अब बेसब्री से इंतजार है जब दोनों ऑफिशियली अपनी शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करेंगे।