1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Movie Review: एक अनोखी कहानी है संजय मिश्रा की 'अंग्रेजी में कहते हैं', जानिए क्या है फिल्म में खास

Movie Review: एक अनोखी कहानी है संजय मिश्रा की 'अंग्रेजी में कहते हैं', जानिए क्या है फिल्म में खास

 Published : May 18, 2018 05:35 pm IST,  Updated : May 18, 2018 06:19 pm IST

हरिश व्यास के निर्देशन में बनी फिल्म 'अंग्रेजी में कहते हैं' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में संजय मिश्रा को मुख्य किरदार निभाते हुए देखा जा रहा है। फिल्म की कहानी बत्रा परिवार के इर्द गिर्द घूमती रहती है। इस फैमिली में यशवंत बत्रा (संजय मिश्रा) अपनी पत्नी किरण बत्रा (एकवली खन्ना) और बेटी प्रीति (शिवानी रघुवंशी) के साथ रहता है।

Sanjay Mishra- India TV Hindi
Sanjay Mishra

नई दिल्ली: फिल्मकार हरिश व्यास के निर्देशन में बनी फिल्म 'अंग्रेजी में कहते हैं' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में संजय मिश्रा को मुख्य किरदार निभाते हुए देखा जा रहा है। फिल्म की कहानी बत्रा परिवार के इर्द गिर्द घूमती रहती है। इस फैमिली में यशवंत बत्रा (संजय मिश्रा) अपनी पत्नी किरण बत्रा (एकवली खन्ना) और बेटी प्रीति (शिवानी रघुवंशी) के साथ रहता है। यशवंत एक पोस्ट ऑफिस में काम करता है और अपने परिवार की हर जिम्मेदारी को बखूबी संभालता है। लेकिन परिवार का मुखिया होने के नाते वह काफी सख्त है और उसकी जिंदगी में जैसे प्यार के लिए कोई जगह ही नहीं है, या फिर कहें कि उसने अपनी पत्नी और बेटी के प्रति प्यार दिखाना ही नहीं आता।

अपने रुखे बर्ताव के चलते यशवंत इस बात को भी भूल चुका है कि एक परिवार में प्यार की भी जरूरत होती है। उसके पास इतना भी समय नहीं है कि वह अपनी पत्नी की तारीफ कर सकते। इसके अलावा वह बेटी की शादी भी अपनी पसंद के ही लड़के से करवाना चाहता है, जबकि प्रीति अपने पड़ोस में रहने वाले लड़के (अंशुमान झा) से प्यार करती है। इन्ही परेशानियों के चलते किरण एक दिन घर छोड़कर चली जाती है। लेकिन इस दौरान यशवंत को अहसास होता है कि उनसे अपनी जिंदगी में बहुत कुछ छोड़ दिया है। लेकिन अब यशवंत अपनी गलतियों को सुधारना चाहता है और अपनी पत्नी को वापस घर लाने की हर कोशिश करता है। फिल्म में यह देखना काफी दिलचस्प होता है कि कैसे यशवंत पत्नी को मनाना शुरू करता है।

क्या उसकी कोशिशें कामयाब होंगी? क्या किरण और यशवंत की 25 साल चल रही इस शादीशुदा जिंदगी में प्यार पनपन पाएगा? इस तरह के कई सवालों को जानने के लिए आपको सिनेमाघरों का रुख करना होगा। फिल्म में कुछ-कुछ जगहों पर कॉमेडी का तड़का भी लगाया है। वहीं अभिनय की बात करें तो संजय मिश्रा अपनी पिछली फिल्मों में भी अपने अभिनय से दर्शकों से भी तारीफें बटोर चुके हैं। उन्हें बखूबी पता है कि किस तरह से फैंस का दिल जीता जाता है, इस बार भी संजय मिश्रा अपने किरदार में फिट बैठे हैं। वहीं बाकी सभी कलाकारों ने भी अपने किरदार के साथ इंसाफ किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन