1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘मुबारकां’ के पहले पोस्टर में दिखा अनिल-अर्जुन का कॉमेडी अंदाज

‘मुबारकां’ के पहले पोस्टर में दिखा अनिल-अर्जुन का कॉमेडी अंदाज

 Published : May 22, 2017 07:18 pm IST,  Updated : May 22, 2017 07:18 pm IST

अर्जुन कपूर पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी फिल्म ‘मुबारकां’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में वह पहली बार दिग्गज अभिनेता और चाचा अनिल कपूर के साथ दिखाई देंगे।

mubarakan- India TV Hindi
mubarakan

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी फिल्म ‘मुबारकां’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में वह पहली बार दिग्गज अभिनेता और चाचा अनिल कपूर के साथ दिखाई देंगे। अब उनकी इस फिल्म का पोस्टर भी जारी कर दिया गया है। अर्जुन ने खुद सोसल मीडिया पर अपनी इस फिल्म का पोस्टर शेयर किया है।

इस फिल्म में अर्जुन पहली बार डबल रोल में दिखाई देंगे, जिसमें से एक किरदार में वह पगड़ी पहने हुए दिखेंगे। इस पोस्टर में अर्जुन के दोनों किरदार अनिल कपूर को गोद में लिए दिख रहे हैं। अर्जुन ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “जब अनिल कपूर और मैं एक साथ हों तो दोहरा पागलपन और दोहरा मजा निश्चित है।“ ‘मुबारकां’ में अर्जुन और अनिल के अलावा अथिया शेट्टी, इलियाना डिक्रूज, नेहा शर्मा और राहुल देव अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अनीस बाजमी ने किया है और निर्माण सोनी पिक्चर्स नेटवक्र्स प्रोडक्शन ने किया है।

अनिल कपूर की बेटी एवं अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया। ‘मुबारकां’ के 28 जुलाई 2017 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने की संभावना जताई जा रही है। अर्जुन को हाल ही में रिलीज ही फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ में देखा गया था। राजामौली की 'बाहुबली 2' देख ए.आर. रहमान ने कह डाली ये बात

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन