1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 15 साल के बाद फिर इस फिल्म में धमाल मचाते दिखेंगे अनिल कपूर और सतीश कौशिक

15 साल के बाद फिर इस फिल्म में धमाल मचाते दिखेंगे अनिल कपूर और सतीश कौशिक

 Published : Oct 18, 2017 02:55 pm IST,  Updated : Oct 18, 2017 02:55 pm IST

अनिल कपूर ने अपने अब तक के फिल्मी करियर में लगभग हर हस्ती के साथ पर्दे पर काम पर किया है, लेकिन उनकी जोड़ी को खास सतीश कौशिक साथ माना जाता था। ये दोनों सितारे 'वो सात दिन', 'मिस्टर इंडिया' और 'दीवाना मस्ताना' जैसी फिल्मों में धमाल मचाते हुए दिखे हैं।

anil kapoor- India TV Hindi
anil kapoor

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने अपने अब तक के फिल्मी करियर में लगभग हर हस्ती के साथ पर्दे पर काम पर किया है, लेकिन उनकी जोड़ी को खास सतीश कौशिक साथ माना जाता था। ये दोनों सितारे 'वो सात दिन', 'मिस्टर इंडिया' और 'दीवाना मस्ताना' जैसी फिल्मों में धमाल मचाते हुए दिखे हैं। हालांकि लंबे समय से इन दोनों को किसी फिल्म में एक साथ नहीं देखा गया है, लेकिन अब खबर आई है कि 15 साल के बाद अनिल कपूर और सतीश कौशिक को एक बार फिर 'फन्ने खान' में देखा जा सकता। अनिल और सतीश ने कहा है कि उनके बीच की कैमेस्ट्री पहले जैसी ही है।

सतीश कौशिक ने ट्वीट किया, "एक अभिनेता के रूप में अनिल कपूर के साथ 15 साल बाद शुटिंग करके काफी खुशी हुई। 'वो सात दिन' से 'फन्ने खान' तक दोनों के बीच रिश्ता वहीं है।" अनिल ने जवाब दिया, "ऐसा लग रहा है कि एक दिन भी नहीं बीता है। हम दोनों का रिश्ता पहले जैसा ही है। आपके साथ फिर से काम करके बहुत खुश हूं।"

कौशिक ने अनिल की 'रूप की रानी चोरो का राजा', 'बधाई हा बधाई' और 'हम आपके दिल में रहते है' जैसी फिल्मों को निर्देशन किया है। इन दोनों की फिल्म 'फन्ने खान' को निर्देशन अतुल मांजरेकर कर है। इस फिल्म के निर्माता है राकेश ओम प्रकाश मेहरा। इस फिल्म में इन दोनों कलाकारों के साथ राजकुमार राव ओर ऐश्वर्या राय बच्चन भी नजर आएंगी। ()

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन