1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनिल कपूर के बर्थ डे पर मेकर्स ने शेयर किया 'मलंग' से उनका फर्स्ट लुक

अनिल कपूर के बर्थ डे पर मेकर्स ने शेयर किया 'मलंग' से उनका फर्स्ट लुक

 Published : Dec 24, 2019 12:30 pm IST,  Updated : Dec 24, 2019 12:30 pm IST

अनिल कपूर के जन्मदिन पर 'मलंग' के मेकर्स ने उनका पहला लुक शेयर किया है। आज अनिल कपूर अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं।

Anil kapoor first look- India TV Hindi
अनिल कपूर 'मलंग' फर्स्ट लुक।

बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स में से एक अनिल कपूर आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। अनिल कपूर के जन्मदिन पर 'मलंग' से उनका फर्स्ट लुक शेयर किया गया है। फिल्म में अनिल कपूर पुलिस वाले का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अनिल कपूर का लुक शेयर किया है। फोटो में वह पुलिस  की वर्दी में गॉगल लगाकर हंसते हुए नजर आ रहे हैं।

कुछ समय पहले मलंग से आदित्य रॉय कपूर का पहला लुक शेयर किया गया था। वह सिक्स पैक दिखाते नजर आ। उनके साथ दिशा पाटनी भी थी।

मलंग में अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर, दिशा पाटनी और कुणाल खेमू अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म 14 फरवरी 2020 को रिलीज होगी।

मलंग की शूटिंग खत्म हो चुकी है। फिल्म को मोहित सुरी डायरेक्ट कर रहे हैं और , भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, लव रंजन और अंकुर गर्ग प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन