1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनिल कपूर को आई ऋषि कपूर की याद, रणबीर-सोनम की पहली फिल्म 'सांवरिया' के लॉन्च की फोटोज की शेयर

अनिल कपूर को आई ऋषि कपूर की याद, रणबीर-सोनम की पहली फिल्म 'सांवरिया' के लॉन्च की फोटोज की शेयर

 Published : May 13, 2020 03:33 pm IST,  Updated : May 13, 2020 03:38 pm IST

सांवरिया फिल्म को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया था। इसमें सलमान खान और रानी मुखर्जी भी नज़र आए थे।

Rishi kapoor- India TV Hindi
अनिल कपूर ने शेयर की ऋषि कपूर की पुरानी फोटोज Image Source : INSTAGRAM: @ANILSKAPOOR

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है, लेकिन उनकी यादें सभी के दिलों में आज भी ताजा है। अनिल कपूर ने उन दिनों को याद किया है, जब साल 2007 में रणबीर कपूर और सोनम कपूर की फिल्म 'सांवरिया' लॉन्च हुई थी। इस इवेंट में ऋषि अपनी पत्नी नीतू कपूर के साथ शामिल हुए थे। 

अनिल कपूर ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'जेम्स को याद कर रहा हूं.. सोनम और रणबीर के करियर को नीतू व ऋषि के साथ लॉन्च करना, मेरी जिंदगी की सबसे सुखद मेमोरी है।' पहली फोटो और आखिरी फोटो में अनिल और नीतू व ऋषि और सुनीता साथ में खड़े हैं। एक तस्वीर में अनिल और ऋषि कैमरे के सामने रणबीर व सोनम के साथ पोज दे रहे हैं।

बता दें कि सांवरिया को संजय लीला भंसाली ने सांवरिया फिल्म को डायरेक्ट किया था। इस मूवी से सोनम और रणबीर दोनों ने एक्टिंग की दुनिया में अपना पहला कदम रखा था। इसमें रानी मुखर्जी और सलमान खान भी नज़र आए थे। 

ऋषि कपूर पिछले दो सालों से ल्यूकेमिया से जूझ रहे थे, लेकिन 30 अप्रैल को उन्होंने अंतिम सांस ली। देशव्यापी लॉकडाउन के चलते उनकी बेटी रिद्धिम कपूर उन्हें अंतिम विदाई नहीं दे पाई थीं। परिवार के कुछ सदस्यों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन