1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऐश्वर्या का नाम सुनते ही बदला सलमान खान का रिएक्शन, 'फन्ने खान' के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे अनिल कपूर

ऐश्वर्या का नाम सुनते ही बदला सलमान खान का रिएक्शन, 'फन्ने खान' के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे अनिल कपूर

 Published : Jul 25, 2018 07:11 pm IST,  Updated : Jul 25, 2018 07:29 pm IST

दस का दम का प्रसारण सोनी टीवी पर हर शनिवार और रविवार रात साढ़े 9 बजे होता है।

 सलमान खान- India TV Hindi
 सलमान खान

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के रिश्तों की तल्खी से हम सभी वाकिफ हैं। दोनों कभी प्रेम में डूबे थे लेकिन फिर दोनों की राहें जुदा हो गईं। ऐश ने जहां अभिषेक बच्चन से शादी कर ली वहीं सलमान खान अभी तक कुंवारे हैं हालांकि उनका नाम ऐश के बाद कटरीना समेत तमाम एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा। ऐश्वर्या की फिल्म फन्ने खान रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में ऐश के अलावा अनिल कपूर और राजकुमार राव भी अहम किरदारों में हैं।

हाल ही में अनिल कपूर फन्ने खान के प्रमोशन के लिए दस का दम के सेट पर पहुंचे। यहां उन्होंने बातों ही बातों में सलमान के साथ फिल्म की बेबी यानी ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम लेकर सलमान को छेड़ने लगे। सलमान ने फिर क्या रिएक्शन दिया उसके लिए तो आपको ये वीडियो देखना पड़ेगा। आपको बता दें इस वीडियो में सिर्फ अनिल ही सलमान को परेशान नहीं कर रहे हैं बल्कि शिल्पा शेट्टी भी कटरीना का नाम लेकर सलमान को छेड़ती दिख रही हैं। दरअसल शिल्पा शेट्टी और फराह खान से सलमान ने दस का दम में पूछा कि कितने प्रतिशत भारतीय हैं जो अंग्रेजी बोलने वालों से इम्प्रेस होते हैं इस पर फराह और शिल्पा ने तुरंत कहा कि एक तो उनके सामने खड़ा है। सफाई देने के लिए सलमान ने तुरंत कह दिया कि कटरीना तो हिंदी बोलती है, इस पर फराह और शिल्पा ने कहा कि सिखाई भी तो तुमने ही है। देखिए वीडियो...

बता दें, दस का दम का प्रसारण सोनी टीवी पर हर शनिवार और रविवार रात साढ़े 9 बजे होता है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन