1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अर्जुन संग 'मुबारकां' में काम करने को लेकर अनिल कपूर ने कही ऐसी बात

अर्जुन संग 'मुबारकां' में काम करने को लेकर अनिल कपूर ने कही ऐसी बात

 Published : Jun 21, 2017 03:57 pm IST,  Updated : Jun 22, 2017 06:16 am IST

बॉलीवुड के अभिनेता अनिल कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मुबारकां' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ भतीजे अर्जुन कपूर भी दिखाई देंगे। इस फिल्म में पहली बार चाचा-भतीजे की यह जोड़ी नजर आने वाली है।

anil- India TV Hindi
anil

मुंबई: बॉलीवुड के अभिनेता अनिल कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मुबारकां' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ भतीजे अर्जुन कपूर भी दिखाई देंगे। इस फिल्म में पहली बार चाचा-भतीजे की यह जोड़ी नजर आने वाली है। इस फिल्म को लेकर अनिल कपूर का कहना है कि वह चाहते हैं यह फिल्म अर्जुन के लिए अब तक की सबसे बेहतरीन और सबसे सफल फिल्म साबित हो।(आर्यन को लेकर शाहरुख का बड़ा बयान, अगर ऐसा किया तो काट देंगे होंठ)

अनिल ने मंगलवार को फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कहा, "जब बोनी कपूर या अर्जुन की मां या फिर हमारे सभी दोस्त इस फिल्म को देखे, तो यह अर्जुन की अब तक की सबसे सफल फिल्म होनी चाहिए, सिर्फ तभी अनीस बज्मी और मुझे खुशी होगी। हमने इसी भवना के साथ यह फिल्म बनाई है।" फिल्म 'मुबारकां' में इलियाना डी क्रूज और आथिया शेट्टी भी हैं। यह पहली फिल्म है, जिसमें वास्तविक जीवन में चाचा-भतीजा पहली बार साथ काम कर रहे हैं।

अनिल के मुताबिक, "अर्जुन कपूर के साथ काम करना शानदार और भावनात्मक अनुभव रहा। वह मेरे रिश्तेदार हैं, मेरे बेटे की तरह हैं..मेरे भाई के बेटे हैं। उनके साथ काम करने का अनुभव बहुत भावनात्मक और पेशेवर रहा।" अनिल ने कहा कि उनका रुख पेशेवर और प्रतिस्पर्धात्मक था, लेकिन हर दृश्य से पहले उन्होंने निर्देशक अनीस बज्मी से चर्चा की थी कि वह पहली बार अर्जुन के साथ काम कर रहे हैं, इसलिए यह उनकी (अर्जुन) अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म होनी चाहिए। 'मुबारकां' 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन