1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. #MeToo के तहत आरोप लगने के बाद प्रबंधक ने की आत्महत्या की कथित कोशिश, पुलिस ने बचाया

#MeToo के तहत आरोप लगने के बाद प्रबंधक ने की आत्महत्या की कथित कोशिश, पुलिस ने बचाया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 19, 2018 06:57 pm IST,  Updated : Oct 19, 2018 06:57 pm IST

लिस ने शुक्रवार को बताया कि अनिर्बन एक पुल से कथित तौर पर कूद कर आत्महत्या करने जा रहे थे, तभी उन्हें रोक लिया गया

Anirban Blah tries to commit suicide after sexual harassment allegations- India TV Hindi
Anirban Blah tries to commit suicide after sexual harassment allegations

मुंबई नवी मुंबई पुलिस ने सेलिब्रिटी प्रबंधन कंपनी कवान इंटरटेनमेंट के सह-संस्थापक अनिर्बन ब्लाह को आत्महत्या की कथित कोशिश करने से पहले बचा लिया। दरअसल, उन पर #MeToo अभियान के तहत चार महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि अनिर्बन एक पुल से कथित तौर पर कूद कर आत्महत्या करने जा रहे थे, तभी उन्हें रोक लिया गया। 

अनिर्बन को मंगलवार को कंपनी से इस्तीफा देने को कहा गया था। यह कंपनी बॉलीवुड के कई कलाकारों के लिए काम करती है। वाशी पुलिस थाना वरिष्ठ निरीक्षक अनिल देशमुख ने कहा कि यातायात पुलिस ने गुरूवार को रात साढ़े ग्यारह बजे उन्हें वाशी क्रीक पुल पर पाया। देशमुख ने बताया कि इस पर पुलिस हरकत में आ गई और उसे पकड़ लिया, ताकि वह कुछ नहीं कर सके।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन