1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत मामले में NCB की कार्रवाई से खुश हैं अंकिता लोखंडे, कहा- 'सत्य जीतता है'

सुशांत मामले में NCB की कार्रवाई से खुश हैं अंकिता लोखंडे, कहा- 'सत्य जीतता है'

 Written By: IANS
 Published : Sep 05, 2020 04:27 pm IST,  Updated : Sep 05, 2020 04:27 pm IST

अंकिता की यह प्रतिक्रिया सुशांत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक और दिवंगत अभिनेता के होम मैनेजर सैमुअल मिरांडा की गिरफ्तारी के बाद आई है।

ankita lokhandesushant ncb - India TV Hindi
सुशांत मामले में NCB की कार्रवाई से खुश हैं अंकिता लोखंडे Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: अभिनेत्री और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व प्रेमिका अंकिता लोखंडे ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा जांच में की जा रही कार्रवाई की सराहना की है। 

अंकिता ने इंस्टाग्राम पर ओम प्रतीक की एक तस्वीर पोस्ट की और उसे कैप्शन दिया, 'हर हर महादेव'। इसके साथ उन्होंने 'सत्यमेव जयते' और 'सत्य जीतता है।' 

एक बार फिर सुशांत के फ्लैट पर गई CBI की टीम, बहन मीतू सिंह भी रहीं मौजूद

अभिनेता अध्ययन सुमन ने 'जब तक 2.0' गाने से सुशांत को श्रद्धांजलि दी है। अंकिता ने ट्विटर पर उनकी तारीफ की और कहा, 'अध्ययन, मैं स्पीचलेस हूं।'

अंकिता की यह प्रतिक्रिया सुशांत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक और दिवंगत अभिनेता के होम मैनेजर सैमुअल मिरांडा की गिरफ्तारी के बाद आई है।

बता दें कि शुक्रवार को एनसीबी ने शोविक और मिरांडा समेत के घरों समेत कई जगहों पर छापे मारे थे। शनिवार को एनसीबी ने शोविक और सैमुअल को अदालत में पेश कर उनकी हिरासत की मांग की, जिसे मंजूर करते हुए दोनों को 4 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है।

14 जून को सुशांत मुंबई में अपने घर में मृत पाए गए थे। इस रहस्यमयी मौत की जांच तीन केन्द्रीय एजेंसियां कर रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन