1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Antim: The Final Truth Exclusive | लॉकडाउन में फिल्म बनने का कैसा रहा अनुभव जानिए आयुष शर्मा से

Antim: The Final Truth Exclusive | लॉकडाउन में फिल्म बनने का कैसा रहा अनुभव जानिए आयुष शर्मा से

 Published : Nov 20, 2021 10:41 pm IST,  Updated : Nov 20, 2021 10:45 pm IST

इंडिया टीवी से बातचीत में आयुष शर्मा ने बताया कि फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही पहले लॉकडाउन का ऐलान हो गया था।

 Antim: The Final Truth - India TV Hindi
  Antim: The Final Truth  Image Source : INSTAGRAM/AAYUSH SHARMA

Highlights

  • 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' की शूटिंग की तैयारी पहले लॉकडाउन से पहले पूरी हो चुकी थी
  • शूटिंग में महज 20 से 25 दिन ही बचे थे तभी लॉकडाउन का ऐलान हो गया

'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' की शूटिंग की तैयारी पहले लॉकडाउन से पहले पूरी हो चुकी थी। यहां तक कि शूटिंग में महज 20 से 25 दिन ही बचे थे तभी लॉकडाउन का ऐलान हो गया। इंडिया टीवी से खास बातचीत में आयुष शर्मा ने बताया कि लॉकडाउन में उन्होंने किस तरह से अपने आप को इस किरदार में ढालने के लिए क्या क्या किया। 

Antim: The Final Truth Exclusive | गाने में रोमांटिक सीन को देखकर क्या था आयुष शर्मा के बेटे का रिएक्शन, जानिए

आयुष शर्मा ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा-'नवंबर में मुझे इस फिल्म के बारे में बताया गया और पता चला कि ये किरदार निभाना है तो बहुत एक्साइटेड था। मुझे लगा कुछ नया है और नया करने का मौका मिलेगा। सलमान भाई ने कहा कि 7-8 महीने में शूटिंग शुरू कर देगें। उस वक्त मुझे पता नहीं था कि सलमान भाई भी इस फिल्म में मेरे साथ हैं।' 

Antim: The Final Truth Exclusive | गैंगस्टर के रोल में ढलने के लिए आयुष शर्मा ने कैसे किया खुद को तैयार?

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए आयुष ने कहा कि 'इस किरदार के लिए मुझे वजन बढ़ाना था। बड़ी मुश्किल से तीन किलो वजन बढ़ा। फिर मुझे पता चला कि सलमान भाई भी इस फिल्म में हैं। सलमान खान के सामने भी खड़े होना बड़ी बात है। उस वक्त मैं तैयार नहीं था। मुझे और वक्त चाहिए था। बालों का कलर, आवाज और लुक। जैसे ही तैयार हुए तो पहला लॉकडाउन लग गया करीब 20-25 दिन पहले। लॉकडाउन के दौरान फिल्म में जो और भी कमियां लग रही थीं उस पर काम किया। फिर जब कुछ दिन बाद शूटिंग पर गए तो धीरे-धीरे महेश सर ने बदलाव लाया ट्रेनिंग में उसकी वजह से ये हो गया।' 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन