1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'आप की अदालत' में अनूप जलोटा ने कहा- जसलीन का कन्यादान करूंगा

'आप की अदालत' में अनूप जलोटा ने कहा- जसलीन का कन्यादान करूंगा

 Written By: Swati Pandey
 Published : Nov 03, 2018 04:34 pm IST,  Updated : Nov 03, 2018 05:47 pm IST

अनूप जलोटा 3 नवंबर रात 10 बजे 'आप की अदालत' में रजत शर्मा के सवालों का जवाब देते नजर आएंगे।

 Anup Jalota in Aap Ki Adalat- India TV Hindi
Anup Jalota in Aap Ki Adalat

भजन गायक और 'बिग बॉस 12' के एक्स कंटेस्टेंट अनूप जलोटा 3 नवंबर को 'आप की अदालत' में इंडिया टीवी के एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के सवालों का जवाब देते दिखेंगे। 'बिग बॉस' में उनका और जसलीन मथारू का रिश्ता चर्चा में था, लेकिन शो से बाहर निकलने के बाद वह लगातार जसलीन संग अपने रिश्तों को नकार रहे हैं। 'आप की अदालत' में भी अनूप जलोटा ने कुछ ऐसा ही कहा। (Aap Ki Adalat : जसलीन मथारू संग अपने रिश्ते पर अनूप जलोटा ने कहा- इस वजह से मेरी इमेज खराब नहीं हुई )

शो में रजत शर्मा ने उनसे पूछा कि जसलीन तो मिल गई। इस पर उन्होंने कहा कि जसलीन मिली है, लेकिन एक शिष्या के रूप में मिली है। वह हमेशा हमारे साथ गाएंगी। जसलीन संग अपने रिश्ते पर उन्होंने आगे कहा मैं और जसलीन के पिता, जसलीन की शादी में उनका कन्यादान करेंगे, यही रिश्ता है हमारा। (Also Read- Bigg Boss 12: घर से निकलते ही अनूप जलोटा ने जसलीन मथारू को अपनी गर्लफ्रेंड मानने से किया इनकार)

आपको बता दें कि 'बिग बॉस 12' में जाते वक्त जसलीन और अनूप जलोटा ने कहा था कि दोनों करीब साढ़े तीन साल से रिलेशन में हैं, लेकिन घर के बाहर आते ही अनूप जलोटा उन्हें सिर्फ अपनी शिष्या बताने लगे। हाल ही में 'बिग बॉस' के घर में शिल्पा शिंदे गई थीं और उन्होंने जसलीन को बताया था कि अनूप जी बाहर जाकर उन्हें अपनी शिष्या बता रहे हैं। इस पर जसलीन काफी हैरान नजर आई थीं। (Also Read: Bigg Boss 12: अनूप जलोटा का खुलासा, जवान दिखने लिए कराया इतने लाख का हेयर ट्रांसप्लांट)

अनूप जलोटा 'बिग बॉस' के घर में करीब एक महीना बिताने का बाद बाहर की दुनिया में लौट आए हैं। बीच में उन्हें सीक्रेट रूम में भी भेजा गया था।

देखें प्रोमो...

आप की अदालत के इस एपिसोड का प्रसारण 3 नवंबर की रात 10 बजे होगा।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन