1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मनमोहन सिंह' ने 'सोनिया गांधी' को ऑफर किया बिस्किट, चाय पीते वीडियो हुआ वायरल

'मनमोहन सिंह' ने 'सोनिया गांधी' को ऑफर किया बिस्किट, चाय पीते वीडियो हुआ वायरल

 Published : Oct 29, 2018 04:58 pm IST,  Updated : Oct 29, 2018 05:05 pm IST

'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' की शूटिंग के आखिरी दिन किसी ने ये वीडियो शूट कर लिया, इसमें मैं और सुजैन बर्नेट साथ में चाय और बिस्किट लेते नजर आ रहे हैं।

द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर- India TV Hindi
द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' नाम की फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की भूमिका में नजर आने वाले हैं। अनुपम ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो मनमोहन सिंह के किरदार में नजर आ रहे हैं, वीडियो में अनुपम बिल्कुल पूर्व पीएम जैसे लग रहे हैं। अनुपम ने नीली पगड़ी और सफेद दाढ़ी लगाई है। अनुपम के साथ फिल्म की एक्ट्रेस सुजैन बर्नेट भी नजर आ रही हैं फिल्म में वो सोनिया गांधी के किरदार में हैं। वीडियो में दोनों साथ में चाय पीते और बिस्किट खाते नजर आ रहे हैं।

वीडियो शेयर  करते हुए अनुपम खेर ने लिखा है- 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' की शूटिंग के आखिरी दिन किसी ने ये वीडियो शूट कर लिया, इसमें मैं और सुजैन बर्नेट साथ में चाय और बिस्किट लेते नजर आ रहे हैं।

बता दें, फिल्म में सोनिया गांधी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सुजैन बर्नेट (Suzanne Bernert) को इससे पहले आप लोगों ने टीवी सीरियल 'चक्रवती सम्राट अशोक' में दादी के किरदार में देखा था। दोनों को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे सच में मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी बैठकर चाय पी रहे हैं।​ 

अनुपम खेर ने शुक्रवार को ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और यह भी बताया कि इस फिल्म का आखिरी शॉट 27 अक्टूबर को लिया गया है। फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होगी।

Also Read:

Bigg Boss 12: घर से निकलते ही अनूप जलोटा ने जसलीन मथारू को अपनी गर्लफ्रेंड मानने से किया इनकार

Bigg Boss 12: घर से निकलते ही अनूप जलोटा ने जसलीन मथारू को अपनी गर्लफ्रेंड मानने से किया इनकार

ऋषि कपूर की तबीयत ठीक होने के बाद रणबीर-आलिया की शादी की तारीख आ सकती है सामने: मीडिया रिपोर्ट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन