1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुपम खेर ने 'मिसेज विल्सन' की शूटिंग पूरी की

अनुपम खेर ने 'मिसेज विल्सन' की शूटिंग पूरी की

 Published : Jun 11, 2018 07:24 am IST,  Updated : Jun 11, 2018 07:24 am IST

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने बेलफास्ट में ब्रिटिश टीवी मिनी सीरीज 'मिसेज विल्सन' की शूटिंग पूरी कर ली है। 

अनुपम खेर- India TV Hindi
अनुपम खेर

लंदन: दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने बेलफास्ट में ब्रिटिश टीवी मिनी सीरीज 'मिसेज विल्सन' की शूटिंग पूरी कर ली है। अभिनेता ने एक वीडियो और एक तस्वीर के जरिए ट्विटर पर इस जानकारी को साझा किया, जिसमें वह अपने किरदार की वेशभूषा में नजर आ रहे हैं।

उन्होंने लिखा, "यह पूरी हो गई। 'मिसेज विल्सन' की शूटिंग खत्म कर ली। यह कितना अद्भुत अनुभव रहा। इतना अच्छा होने के लिए सभी कलाकारों और यूनिट के सदस्यों का शुक्रिया..कैमरे के सामन भी और कैमरे के पीछे भी। किसी प्रोजेक्ट के पूरा होने पर एक खट्टा-मीठा अनुभव होता है। मैं हर किसी को याद करूंगा।"

रिचर्ड लेक्सटन द्वारा निर्देशित 'मिसेज विल्सन' में इयान ग्लेन, कीली हेव्स, कैलम लिंच, रूथ विल्सन और पैट्रिक केनेडी जैसे कलाकार भी हैं। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा कि वह बेलफास्ट में शूटिंग पूरी करने के बाद अब मुंबई के लिए रवाना हो रहे हैं।

अनुपम की अगली फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' है, जो दिसंबर में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन