1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुपम खेर ने मां और भाई के साथ किया डांस, वीडियो शेयर कर लिखा- मां हमेशा की तरह सेंटर ऑफ अट्रैक्शन हैं

अनुपम खेर ने मां और भाई के साथ किया डांस, वीडियो शेयर कर लिखा- मां हमेशा की तरह सेंटर ऑफ अट्रैक्शन हैं

 Published : Jun 23, 2020 02:33 pm IST,  Updated : Jun 23, 2020 02:33 pm IST

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने मां और भाई के साथ डांस करते हुए वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में दोनो भाई मां के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।

anupam kher- India TV Hindi
अनुपम खेर ने शेयर किया वीडियो Image Source : INSTAGRAM/ANUPAMPKHER

अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं। साथ ही हर मुद्दे पर अपनी रय रखने से पीछे नहीं हटते हैं। अनुपम खेर अक्सर अपनी मां के साथ भी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। वह अपनी मां के काफी करीब है। इस बार अनुपम खेर ने मां दुलारी और भाई राजू के साथ डांस करते हुए वीडियो शेयर किया है।

अनुपम खेर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- लेडीज एंड जेंटलमैन, पेश है ‘MOTHER’ OF ALL DANCES. हमारा डांस स्किल बेकार है. लेकिन हमारी खुशी की भावना वर्ल्ड क्लास है। मां हमेशा की तरह सेंटर ऑफ अट्रैक्शन हैं। सचमुच !! उनकी मौजूदगी में उनके बेटे उनके जैसा करने की कोशिश कर रहे हैं। मुझे 100 फीसदी यकीन है कि आप लोग बिट्टू और राजू को देख भी नहीं रहे होंगे। एन्जॉय करिए दोस्तों। ऐसी चीजे रोज रोज कहां देखने को मिलती हैं। जय हो !

कुछ दिन पहले अनुपम खेर ने मां के साथ मस्ती करते हुए एक और वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वह मां से पूछते हैं कि उन्होंने क्या खाया। जिसका उनकी मां जवाब देती हैं। उसके बाद वह पूछते हैं कि मां आप अपने दोनों बेटों में से किसे सबसे ज्यादा प्यार करती हैं।

अनुपम खेर ने कुछ समय पहले मुंबई आए बाहरी लोगों के लिए एक मैसेज शेयर किया था। उन्होंने वीडियो में कहा-सपनों को बीच में नहीं छोड़ना चाहिए।जब मैं बुरे दौर से गुजर रहा था तो रेलवे प्लेटफॉर्म पर सो रहा था। मुझे याद है मेरे दादाजी ने कहा था बेटा हार मत मानना, क्योंकि भीगा हुआ आदमी बारिश से नहीं डरता है।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन