1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋषि कपूर के बिना नीतू कपूर से मिलने के बाद इमोशनल हुए अनुपम खेर, कही ये खास बात

ऋषि कपूर के बिना नीतू कपूर से मिलने के बाद इमोशनल हुए अनुपम खेर, कही ये खास बात

 Published : Nov 20, 2020 08:51 am IST,  Updated : Nov 20, 2020 08:51 am IST

चंडीगढ़ में अपकमिंग मूवी 'जुग जुग जियो' की शूटिंग के दौरान ऋषि के बिना नीतू कपूर से मिलने पर अभिनेता इमोशनल हो गए।

anupam kher neeetu kapoor- India TV Hindi
अनुपम खेर ने ऋषि कपूर को किया याद Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर को गुजरे महीनों बीत चुके हैं, लेकिन उनकी यादें अभी भी जहन में जिंदा हैं। चंडीगढ़ में अपकमिंग मूवी 'जुग जुग जियो' की शूटिंग के दौरान ऋषि के बिना नीतू कपूर से मिलने पर अभिनेता इमोशनल हो गए। उन्होंने न्यूयॉर्क में अपनी पुरानी मुलाकात को याद किया। बता दें कि इसी साल अप्रैल महीने में ल्यूकेमिया से ऋषि कपूर का निधन हो गया था। 

इंस्टाग्राम पर ऋषि कपूर और उनकी पत्नी नीतू संग फोटो शेयर करते हुए अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा, "डियरेस्ट नीतू!! चंडीगढ़ में कल रात ऋषि कपूर के बिना आपसे मिलने पर न्यूयॉर्क में बिताई यादें ताजा हो गईं। हमारे साझा आँसुओं ने उन पलों के बंधन को और मजबूत बना दिया। ये तस्वीरें इस बात की याद दिलाती हैं कि किस तरह #ChintuJi का  व्यक्तित्व  बड़ा था।"

अनुपम खेर के बेटे सिकंदर खेर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की ये तस्वीर, लिखा- मुझे काम की जरूरत है...

अनुपम खेर ने आगे लिखा- "मैं बहुत खुश हूं कि आप काम कर रही हैं। आपने ऐसा करके उसे सबसे खुश इंसान बनाया है। हम, आपके दोस्त हमेशा आपके लिए मौजूद हैं। याद रखें कि कुछ रिश्ते हैं जो एक टेप रिकॉर्डर पर एक ठहराव बटन की तरह हैं। वे हमेशा वहीं से शुरू करते हैं जहां आपने उन्हें छोड़ा था! 'प्यार और प्रार्थना। 

#ChintuJi"

इससे पहले नीतू कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत को लेकर पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने अपने पति ऋषि कपूर के लिए लिखा था कि मैं आपकी मौजूदगी महसूस करती हूं। एक नई शुरुआत कर रही हूं, लेकिन थोड़ा डरी हुई हूं।'

बता दें कि नीतू कपूर आखिरी बार साल 2013 में फिल्म बेशरम में नज़र आई थीं। इसमें ऋषि कपूर और रणबीर कपूर भी थे। 'जुग जुग जियो' की बात करें तो इसमें अनिल कपूर, कियारा आडवाणी, वरुण धवन और प्राजक्ता कोहली भी नज़र आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन