1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कपिल देव के बाल्ड लुक के कायल हुए अनुपम खेर

कपिल देव के बाल्ड लुक के कायल हुए अनुपम खेर

 Published : Apr 23, 2020 12:18 am IST,  Updated : Apr 23, 2020 10:02 am IST

क्रिकेटर कपिल देव ने नया लुक अपना लिया है। उनका यह बाल्ड लुक काफी वायरल हो रहा है। अनुपम खेर को उनका यह लुक काफी पसंद आया है।

कपिल देव (Kapil dev) अनुपम खेर (Anupam kher)- India TV Hindi
अनुपम खेर और कपिल देव

भारतीय क्रिकेट लेजेंड कपिल देव (Kapil dev) का नया बाल्ड लुक देखने के बाद दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर (Anupam kher) उनके इस लुक के कायल हो गए हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर कपिल का 'गंजों के परिवार' में स्वागत किया है।

अनुपम भी अपने बाल्ड लुक के लिए जाने जाते हैं।

अनुपम खेर ने चुटकी लेते हुए कहा, "तो मेरे प्रिय दोस्त कपिलदेव भी बाल्ड (गंजे) हो गए हैं, जिसे फैशनेबली 'शेव्ड' भी कहा जाता है। मैंने हमेशा कहा है कि इस दुनिया में दो तरह के पुरुष होते हैं- गंजे और भविष्य में होने वाले गंजे।"

उन्होंने आगे कहा, "क्लब में आपका स्वागत है सर। गंजों की महफिल में आपका 'बालों रहित' स्वागत है।"

तस्वीरों में बाल्ड कपिल अपने स्टाइल स्टेटमेंट को कूल शेड्स और काले रंग के ब्लेजर के साथ कंप्लीट करते नजर आ रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन