1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुपम खेर के ट्विटर पर 36 घंटे में कम हुए 80 हजार फॉलोवर्स, एक्टर हैरान

अनुपम खेर के ट्विटर पर 36 घंटे में कम हुए 80 हजार फॉलोवर्स, एक्टर हैरान

 Published : Jun 10, 2021 09:50 pm IST,  Updated : Jun 10, 2021 09:50 pm IST

अनुपम खेर ने आंकड़ों का खुलासा करते हुए ट्वीट किया और कहा कि वह यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि यह तकनीकी खराबी है या कुछ और।

अनुपम खेर के ट्विटर पर 36 घंटे में कम हुए 80 हजार फॉलोवर्स- India TV Hindi
अनुपम खेर के ट्विटर पर 36 घंटे में कम हुए 80 हजार फॉलोवर्स Image Source : TWITTER/ANUPAM KHER

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने गुरुवार को आरोप लगाया कि पिछले 36 घंटों में ट्विटर पर उनके फॉलोवर्स की संख्या में भारी कमी आई है। अभिनेता ने आंकड़ों का खुलासा करते हुए ट्वीट किया और कहा कि वह यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि यह तकनीकी खराबी है या कुछ और।

खेर ने गुरुवार को ट्वीट किया, "प्रिय टि़्वटर और ट्विटर इंडिया। मेरा पास बीते 36 घंटे में 80,000 से कम फोलोवर्स हैं। क्या आपके ऐप में कोई गड़बड़ है या कुछ और हो रहा है !! यह एक ऑब्जर्वेशन है। अभी कोई शिकायत नहीं है.।"

TRP लिस्ट से 'इंडियन आइडल' हुआ बाहर, 'सुपर डांसर 4' ने मारी एंट्री, लेकिन नंबर 1 पर है ये सीरियल 

काम के मोर्चे की बात करें तो, अभिनेता आगामी डोक्यूमेंटी फिल्म 'भुज: द डे इंडिया शुक' की एंकरिंग और कहानी सुनाने के लिए तैयार है, जिसका ट्रेलर इस सप्ताह के शुरू में जारी किया गया था।

डोक्यूमेंट्री 2001 के विनाशकारी भूकंप के बारे मेंहै और जीवित बचे लोगों, बचाव दल, पत्रकारों, फोटोग्राफरों को कैप्चर करता है। यह फिल्म 11 जून को डिस्कवरी प्लस पर रिलीज होने वाली है।

इनपुट-आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन