1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अपनी 511वीं फिल्म को लेकर नर्वस हुए अनुपम खेर, शुरु की शूटिंग

अपनी 511वीं फिल्म को लेकर नर्वस हुए अनुपम खेर, शुरु की शूटिंग

 Published : Dec 19, 2017 03:10 pm IST,  Updated : Dec 19, 2017 03:10 pm IST

अनुपम खेर अब तक अपने लंबे फिल्मी करियर में हर तरह की भूमिकाओं को पर्दे उतार चुके हैं। अनुपम खेर उन हस्तियों में से एक हैं जो दर्शकों को बखूबी हंसा भी सकते हैं और रुला भी सकते हैं। कभी वह विलेन बने दिखे तो कभी एक लाचार व्यक्ति।

anupam kher- India TV Hindi
anupam kher

रांची: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अनुपम खेर अब तक अपने लंबे फिल्मी करियर में हर तरह की भूमिकाओं को पर्दे उतार चुके हैं। अनुपम खेर उन हस्तियों में से एक हैं जो दर्शकों को बखूबी हंसा भी सकते हैं और रुला भी सकते हैं। कभी वह विलेन बने दिखे तो कभी एक लाचार व्यक्ति। लेकिन वह जिस भी रूप में पर्दे पर फैंस से उन्हें सराहना ही हासिल हुई है। इन दिनों वह अपनी '511वीं फिल्म' की शूटिंग शुरू कर दी है। उनका कहना है कि उन्हें अब भी एक नवागंतुक जैसा महसूस होता है।

अनुपम ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह कैमरे की तरफ पीठ किए हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया, "मेरा हमेशा से विश्वास है कि आसमान की कोई सीमा नहीं होती।' आज यहां रांची में अपनी 511वीं फिल्म की शूटिंग शुरू करने की खुशी है। शूटिंग के पहले दिन मैं हमेशा नवागंतुक जैसा महसूस करता हूं।"

अनुपम खेर अपनी इस फिल्म को लेकर काफी नर्वस महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "घबराया, आशंकित और आभारी हूं। भगवान दयालु हैं और आप सब बहुत प्यार करते हैं।" फिल्म से संबंधित अन्य विवरण का अभी खुलासा नहीं हुआ है। अनुपम 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में भी दिखाई देंगे। इसमें वह मनमोहन सिंह की भूमिका में हैं। विजय गुट्टे द्वारा निर्देशित फिल्म इसी नाम से संजय बारू की किताब पर आधारित है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन