1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब अनुपम खेर ने देखा पीएम मोदी का फिटनेस वीडियो, ये था उनका रिएक्शन

जब अनुपम खेर ने देखा पीएम मोदी का फिटनेस वीडियो, ये था उनका रिएक्शन

 Published : Jun 13, 2018 10:52 pm IST,  Updated : Jun 13, 2018 10:52 pm IST

अभिनेता अनुपम खेर ने नरेंद्र मोदी द्वारा सोशल मीडिया पर फिटनेस वीडियो साझा किए जाने के बाद कुछ ऐसा रिएक्शन दिया।

नरेंद्र मोदी- अनुपम...- India TV Hindi
नरेंद्र मोदी- अनुपम खेर

मुंबई: अभिनेता अनुपम खेर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोशल मीडिया पर फिटनेस वीडियो साझा किए जाने के बाद उन्हें 'रॉकस्टार' कहा है। मोदी ने बुधवार को ट्विटर पर अपने फिटनेस वीडियो को साझा करते हुए लिखा, "मेरे सुबह व्यायाम करने के क्षण यह रहे; मैं योग के अलावा पंचतत्वों या प्रकृति के पांच तत्व पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु, आकाश से प्रेरित एक ट्रैक पर चलता हूं। यह मन को बेहद तरोताजा कर देने वाला है। मैं श्वसन क्रिया का अभ्यास भी करता हूं। हम फिट तो इंडिया फिट।"

इससे प्रभावित होकर अनुपम ने लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी! आप रॉकस्टार हैं। सुबह व्यायाम करने का वीडियो कितना शानदार और प्रेरित करने वाला है। इसे साझा करने के लिए धन्यवाद। जय हो।"

मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली द्वारा ऑनलाइन फिटनेस चैलेंज दिए जाने के बाद यह वीडियो साझा किया है। प्रधानमंत्री ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी, टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों को फिटनेस चैलेंज दिया है और इनसे कहा कि वे भी अपना फिटनेस वीडियो पोस्ट करें।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन