1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्राइम टाइम स्लॉट को लेकर एक्टर विवेक दहिया ने कह दी ये बड़ी बात, आप भी पढ़िए

प्राइम टाइम स्लॉट को लेकर एक्टर विवेक दहिया ने कह दी ये बड़ी बात, आप भी पढ़िए

 Published : Jun 13, 2018 08:18 pm IST,  Updated : Jun 13, 2018 08:18 pm IST

 'कयामत की रात' में नजर आने को तैयार टेलीविजन अभिनेता विवेक दहिया ने कहा है कि धारावाहिक के टाइम स्लॉट के बावजूद अंतत: दर्शकों को कहानी आकर्षित करती है। यह धारावाहिक टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर प्राइम टाइम में प्रसारित होगा।

विवेक दहिया- India TV Hindi
विवेक दहिया

मुंबई: टीवी अभिनेता  विवेक दहिया जल्द ही सीरियल 'कयामत की रात' में नजर आने वाले हैं। यह सीरियल टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर प्राइम टाइम में प्रसारित होगा।इस बारे में जब अभिनेता से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि धारावाहिक के टाइम स्लॉट के बावजूद अंत में दर्शकों को कहानी ही आकर्षित करती है। 

टाइम स्लॉट से सीरियल पर पड़ने वाले फर्क के बारे में जब विवेक से पूछा गया तो उन्होंने कहा- "इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर शो दिलचस्प है तो लोग समय निकालेंगे। सबसे बड़े शो ने ऐसा कर दिखाया है.. बड़ा शो हमेशा कहानी से बनता है, मायने यह रखता है कि उसमें दर्शकों को खींचने के लिए पर्याप्त रोमांचक है या नहीं।"

'कवच काली शक्तियों से' में नजर आ चुके अभिनेता ने कहा कि यह पहली बार है जब वह इस तरह के धारावाहिक में नजर आएंगे। बता दें, विवेक सीरियल ये है मोहब्बतें में भी नजर आते हैं। इस सीरियल में विवेक की वाइफ दिव्यांका त्रिपाठी दहिया लीड रोल में नजर आती हैं। शो में वो इशिता भल्ला के किरदार में हैं। इसी सीरियल के दौरान विवेक और दिव्यांका की मुलाकात हुई थी, और फिर दोनों ने शादी कर ली। इस शो में विवेक एसीपी अभिषेक के रोल में कभी-कभी ही नजर आते हैं। उम्मीद की जा रही है कि अभिनेता विवेक दहिया का नया सीरियल लोगों को पसंद आएगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन