1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. किरण खेर को ब्लड कैंसर की पुष्टि करते हुए अनुपम खेर ने लिखा- फाइटर हैं किरण, जल्द ठीक होंगी

किरण खेर को ब्लड कैंसर की पुष्टि करते हुए अनुपम खेर ने लिखा- फाइटर हैं किरण, जल्द ठीक होंगी

 Published : Apr 01, 2021 11:08 am IST,  Updated : Apr 01, 2021 01:00 pm IST

भारतीय जनता पार्टी की चंडीगढ़ से सांसद किरण खेर मल्टीपल मायलोमा से पीड़ित हैं। मायलोमा एक प्रकार का ब्लड कैंसर है। किरण खेर का फिलहाल मुंबई में इलाज चल रहा है।

Kirron Kher- India TV Hindi
Kirron Kher Image Source : PTI

भारतीय जनता पार्टी की चंडीगढ़ से सांसद किरण खेर के मल्टीपल मायलोमा से पीड़ित हैं। मायलोमा एक प्रकार का ब्लड कैंसर है। अभिनेत्री किरण खेर का फिलहाल मुंबई में इलाज चल रहा है। किरण खेर के पति औऱ अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट करके इस बात की पुष्टि की है।

अनुपम खेर लिखते हैं, ''अफवाहें लोगों को परेशान ना करें इसलिए मैं और सिकंदर सभी को बताना चाहते हैं कि किरण मल्टीपल माइलोमा से पीड़ित पाई गई हैं, जो कि एक तरह का ब्लड कैंसर है। वह फिलहाल अपना इलाज करवा रही हैं और हमें पता है कि वह इससे पहले से ज्यादा ताकतवर होकर बाहर निकलेंगी। हम इस बात से खुश हैं कि उनकी देखरेख बढ़िया डॉक्टर्स की टीम कर रही है। वह हमेशा से फाइटर रही हैं और हमेशा डटकर चीजों का सामना करती आई हैं। वह सभी को प्यार देती हैं इसीलिए उनके इतने चाहने वाले हैं। तो उन्हें अपना प्यार देते रहिए, उनके लिए दुआ करिए और उन्हें अपने जहन में हमेशा रखिए।''

बुधवार को चंडीगढ़ में विशेष रूप से बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, चंडीगढ़ बीजेपी अध्यक्ष अरुण सूद ने भी कहा था कि 68 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेत्री से राजनेता बनी किरण खेर की बीमारी के बारे में पता चला है। चंडीगढ़ बीजेपी अध्यक्ष के मुताबिक, अभिनेत्री को इस बीमारी के बारे में पिछले साल पता चला, फिलहाल अभिनेत्री मुंबई में अपना इलाज करवा रही हैं।

अरुण सूद ने कहा, ''पिछले साल 11 नवंबर को अपने चंडीगढ़ वाले घर पर किरण खेर की बांह में फ्रैक्चर हो गया था। चंडीगढ़ में पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च के मेडिकल परीक्षण के बाद, उनके मल्टीपल मायलोमा का पता चला। यह बीमारी उनके बाएं हाथ और दाहिने कंधे तक फैल गई थी। इलाज के लिए उन्हें 4 दिसंबर को मुंबई ले जाया गया है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन