1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हमेशा के लिए अलग हुए कल्कि कोचलिन और अनुराग कश्यप!

हमेशा के लिए अलग हुए कल्कि कोचलिन और अनुराग कश्यप!

 Written By: Agency
 Published : May 20, 2015 01:47 pm IST,  Updated : May 20, 2015 01:48 pm IST

मुंबई: फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप और एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन आधिकारिक रूप से अलग-अलग हो गए हैं। मंगलवार सुबह बांद्रा फैमिली कोर्ट ने उनके तलाक को मंजूरी दे दी है। गौरतलब है कि अनुराग और कल्कि

कल्कि कोचलिन और...- India TV Hindi
कल्कि कोचलिन और अनुराग कश्यप का हुआ तलाक

मुंबई: फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप और एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन आधिकारिक रूप से अलग-अलग हो गए हैं। मंगलवार सुबह बांद्रा फैमिली कोर्ट ने उनके तलाक को मंजूरी दे दी है। गौरतलब है कि अनुराग और कल्कि ने साल 2011 में लव मैरिज की थी, लेकिन दो साल बाद ही यानी 2013 से उनके अलगाव की खबरें आने लगी थीं। पिछले साल अक्टूबर में उन्होंने तलाक की अर्जी लगाई थी, जिसपर मंगलवार सुबह कोर्ट ने मंजूरी की मोहर लगा दी है।

2009 में आए थे करीब :

अनुराग कश्यप और कल्कि कोचलिन के बीच अफेयर साल 2009 में शुरू हुआ था। इस समय वे फिल्म 'देव डी' में साथ काम कर रहे थे। अनुराग फिल्म के डायरेक्टर थे और कल्कि ने इसमें सेकंड लीड रोल निभाया था।

अनुराग ने अपनी पहली पत्नी फिल्म एडिटर आरती बजाज से तलाक लेने के बाद कल्कि से शादी की थी। अनुराग और आरती की एक 15 साल की बेटी आलिया भी है। आरती और आलिया भी अनुराग और कल्कि की शादी में शामिल हुई थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन