1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईसीसी रैंकिंग में साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों ने मचाया गदर, 65 और 61 स्थानों की छलांग लगाई, ईशान किशन टॉप पर बरकरार

आईसीसी रैंकिंग में साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों ने मचाया गदर, 65 और 61 स्थानों की छलांग लगाई, ईशान किशन टॉप पर बरकरार

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Sep 09, 2026 02:06 pm IST,  Updated : Sep 09, 2026 02:06 pm IST

साउथ अफ्रीका के कॉनर एस्टरहुइजन और लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने शानदार बल्लेबाजी की बदौलत आईसीसी टी20 रैंकिंग में जबरदस्त उछाल हासिल किया है। इस बीच भारत के ईशान किशन पहले नंबर पर बने हुए हैं।

lhuan-dre Pretorius- India TV Hindi
लुआन-ड्रे प्रीटोरियस Image Source : AFP

आईसीसी रैंकिंग में इस बार साउथ अफ्रीका के दो बल्लेबाजों ने गदर मचाया है। खास तौर पर कॉनर एस्टरहुइजन और लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 60 से भी अधिक अंकों की छलांग मारने में कामयाबी हासिल की है। हालांकि टॉप 10 में बहुत ज्यादा बदलाव नजर नहीं आ रहे हैं। भारत के ईशान किशन टॉप की कुर्सी पर जमे हुए हैं। जहां उनको अभी कोई खतरा भी नहीं दिख रहा है। 

कॉनर एस्टरहुइजन ने 65 और लुआन-ड्रे प्रीटोरियस 61 स्थानों की मारी छलांग

साउथ अफ्रीका के दो बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त उछाल हासिल किया है। जहां एक ओर दाएं हाथ के बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजन ने 65 स्थानों की छलांग मारी है, वहीं लुआन-ड्रे प्रीटोरियस 61 स्थान आगे निकल गए हैं। हालांकि उनका नाम अभी टॉप 10 में नहीं आ पाया है। इन दोनों बल्लेबाजों ने ट्राई सीरीज के दौरान कई बेहतरीन पारियां खेली थीं। इसका फायदा उन्हें मिला है। 

ट्राई सीरीज के दौरान दोनों बल्लेबाजों ने की गजब की बल्लेबाजी

कॉनर एस्टरहुइजन ने पहले नामीबिया के खिलाफ 88 रनों की पारी खेली और इसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ 33 रन बनाए। वे 65 स्थान की उछाल के साथ सीधे 25वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उनकी मौजूदा रैंकिंग 627 हो गई है। कॉनर नरे अब तक केवल 10 ही टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इसमें वे तीन अर्धशतक लगा चुके हैं। बात लुआन-ड्रे प्रीटोरियस की करें तो उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले 22 रन बनाए। इसके बाद अगले मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ 94 रनों की पारी खेली। इसके बाद नामीबिया के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 101 रन बना दिए। यही वजह रही कि वे 61 स्थानों की छलांग के साथ 43वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

भारत के ईशान किशन का पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा बरकरार

इस बीच भारत के ईशान किशन 910 की रेटिंग के साथ नंबर एक पर बने हुए हैं। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान 848 की रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर हैं। साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस का बल्ला इस दौरान नहीं चला तो वे एक स्थान नीचे यानी पांचवें नंबर पर चले गए हैं, इसका फायदा उठाकर इंग्लैंड के फिल साल्ट एक स्थान आगे नंबर 4 पर पहुंच गए हैं। भारत के अभिषेक शर्मा नंबर तीन पर बने हुए हैं। 

यह भी पढ़ें 

आगे बढ़कर छक्का मारने गए वैभव सूर्यवंशी, 16 बॉल पर लगा केवल चौका और हो गए आउट

सेंचुरी से केवल एक रन दूर थे तिलक वर्मा, अपनी ही गलती पड़ी भारी, ऐसे कोई आउट होता है क्या VIDEO

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल