1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुराग कश्यप यौन उत्पीड़न केस में ऋचा चड्ढा ने किया एक्ट्रेस पर मानहानि का दावा, अब किया ये ट्वीट

अनुराग कश्यप यौन उत्पीड़न केस में ऋचा चड्ढा ने किया एक्ट्रेस पर मानहानि का दावा, अब किया ये ट्वीट

 Published : Oct 07, 2020 04:49 pm IST,  Updated : Oct 07, 2020 05:22 pm IST

ऋचा चड्ढा ने हाल ही में ट्वीट किया है। ऋचा ने बॉर एंड बेंच के एक ट्वीट को शेयर किया है।

Richa Chadda- India TV Hindi
Richa Chadda Image Source : INSTAGRAM/RICHA CHADDA

बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। इस मुकदमे पर बुधवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान ऋचा ने ट्विटर पर इस केस को लेकर एक ट्वीट किया है। 

अनुराग कश्यप यौन उत्पीड़न केस: ऋचा चड्ढा ने किया एक्ट्रेस पर मानहानि का दावा, बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई जारी

ऋचा ने बॉर एंड बेंच के एक ट्वीट को शेयर किया है। इस ट्वीट में लिखा है कि 'कमाल आर खान सोमवार तक ऋचा या वर्तमान मामले से संबंधित कोई भी कंटेट शेयर नहीं करेंगे। कोर्ट ने ये भी कहा कि अभिनेत्री ऋचा से माफी मांगें।' 

न्यूज एजेंसी एएनआई के ट्वीट के मुताबिक सुनवाई के दौरान कोर्ट में न्यायमूर्ति ए के मेनन ने अभिनेत्री के वकील नितिन सतपुते से पूछा कि क्या उनकी मुवक्किल ऋचा चड्ढा के खिलाफ अपने बयान को वापस लेना चाहती हैं। जिस पर अभिनेत्री के वकील सतपुते ने अपनी दलील में कहा कि 'उनकी मुवक्किल की तरफ से ऋचा के बारे में जो भी बातें कहीं गई वो मासूमियत में कही गई थीं। अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का बहुत सम्मान करती हैं।' 

आपको बता दें, ऋचा चड्ढा ने अपनी याचिका में अभिनेत्री पर उनके और अनुराग कश्यप के साथ विवाद में बिना सबूत उनका नाम घसीटने और उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाया है। ऋचा ने इस मामले से उनकी छवि खराब करने, मानसिक प्रताड़ना के बदले अभिनेत्री पर 1.1 करोड़ मुआवज़े की मांग की है। 

ऋचा ने कोर्ट से अभिनेत्री और अनुराग विवाद में उनके नाम पर पूर्व में लिखे आर्टिकल को न्यूज़ को इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया से हटाने और भविष्य में उनके नाम से खबरों के प्रसारण पर रोक लगाने की भी मांग की है।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन