1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'अनुष्का शर्मा की बेटी की पहली तस्वीर' विराट कोहली के भाई ने शेयर की फोटो

'अनुष्का शर्मा की बेटी की पहली तस्वीर' विराट कोहली के भाई ने शेयर की फोटो

 Published : Jan 12, 2021 12:48 pm IST,  Updated : Jan 12, 2021 12:55 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के परिवार में सोमवार को एक नन्हीं परी आई। अनुष्का ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया।

'अनुष्का शर्मा की बेटी की पहली तस्वीर' विराट कोहली के भाई ने शेयर की फोटो- India TV Hindi
'अनुष्का शर्मा की बेटी की पहली तस्वीर' विराट कोहली के भाई ने शेयर की फोटो Image Source : INSTAGRAM/VIRATKKOHLI

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा  ने को बेटी को जन्म दिया है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पिता बनने की खबर सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस को दी। फैंस से लेकर सेलिब्रिटी शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने भतीजी की वेलकम करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की। जिसमें उसके पैर नजर आ रहे हैं। 

विकास कोहली ने बच्ची के पैर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'खुशियां आ चुकी हैं..परिवार में एक परी ने कदम रखा है।'

क्या खतरनाक आतंकवादी मूसा अभी तक जिंदा है? मनोज बाजपेयी ने शेयर किया 'द फैमिली मैन' के सेट का वीडियो

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इस गुड न्यूज को शेयर करते हुए लिखा था, ''हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी पैदा हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं और हमारा यह सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सब को थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी। स्नेह- विराट''

अनुष्का-विराट के बाद प्रियंका और निक भी कर रहे हैं बेबी प्लान? एक्ट्रेस ने गुड न्यूज को लेकर कही ये बात

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा साल 2017 के आखिर में इटली में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के लगभग तीन साल बाद कोहली ने 27 अगस्त 2020 को सोशल मीडिया पर एक फोटो के जरिए घर में आने वाले नन्हे मेहमान की जानकारी फैंस के साथ साझा की थी। कोहली ने ट्वीट कर लिखा था, "हम जनवरी 2021 तक दो से तीन हो जाएंगे।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन