1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुष्का-विराट ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर, बताया बेटी का नाम

अनुष्का-विराट ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर, बताया बेटी का नाम

 Published : Feb 01, 2021 11:23 am IST,  Updated : Feb 01, 2021 11:30 am IST

अनुष्का शर्मा ने पहली बार अपनी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उसके नाम को भी जगजाहिर किया है।

अनुष्का-विराट ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर, बताया बेटी का नाम- India TV Hindi
अनुष्का-विराट ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर, बताया बेटी का नाम Image Source : INSTAGRAM/VIRATKPHLI

अनुष्का शर्मा ने पहली बार अपनी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उसके नाम को भी जगजाहिर किया है। आज अनुष्का ने विराट कोहली संग अपनी बेटी की तस्वीर शेयर की। इस फोटो में अनुष्का की गोद में उनकी प्यारी सी बेटी नजर आ रही है। साथ में विराट कोहली भी खड़े नजर आ रहे हैं। बेटी की पहली तस्वीर शेयर करते हुए अनुष्का ने बेटी का नाम भी अपने फैंस को बता दिया है। विरुष्का ने अपनी बेटी का नाम 'वमिका'  Vamika रखा है। सोशल मीडिया पर ये तस्वीर आने के बाद से ही विरुष्का के फैंस बेटी के नाम की तारीफ कर रहे हैं। 

आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा ने 11 जनवरी को मुंबई में बेटी को जन्म दिया था। हालांकि विराट और अनुष्का ने पेपराजी से अपील की थी कि वो उनकी और उनकी बेटी की प्राइवेसी का ख्याल रखें और कोई तस्वीर न छापें। इसके बाद आज खुद कपल अपनी बेटी की पहली फोटो दुनिया के सामने लेकर आए हैं।

अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम अपनी प्यारी बेटी और पति विराट कोहली के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'हम प्यार करते हुए एक साथ रहे, हमारे प्यार और विश्वास को 'वामिका' के आने से एक नया मुकाम मिला है। कुछ ही मिनटों में आंसू, खुशी, चिंता और आनंद हर एक चीज का एहसास हुआ। हमारी नींद गायब है लेकिन दिल भरा है। आप सभी के प्यार और प्रार्थनाओं के लिए दिल से शुक्रिया।'

विराट और अनुष्का ने अपनी बेटी का नाम वमिका रखा है। इसमें विराट और अनुष्का दोनों का नाम शामिल है। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि विराट और अनुष्का अपनी बेटी का नाम अनुवी रख सकते हैं औऱ इस नाम में भी विराट और अनुष्का का नाम शामिल था। बहरहाल विराट और अनुष्का की बेटी का नाम सामने आने पर फैंस उनको बधाई दे रहे हैं।

 

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इस गुड न्यूज को शेयर करते हुए लिखा था, ''हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी पैदा हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं और हमारा यह सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सब को थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी। स्नेह- विराट''

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर आई नन्हीं परी, एक्ट्रेस ने दिया बेटी को जन्म

आपको बता दें, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा साल 2017 के आखिर में इटली में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के लगभग तीन साल बाद कोहली ने 27 अगस्त 2020 को सोशल मीडिया पर एक फोटो के जरिए घर में आने वाले नन्हे मेहमान की जानकारी फैंस के साथ साझा की थी। कोहली ने ट्वीट कर लिखा था, "हम जनवरी 2021 तक दो से तीन हो जाएंगे।"

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन