1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुष्का शर्मा ने बताया, ऐसा करने पर आता है उन्हें मजा

अनुष्का शर्मा ने बताया, ऐसा करने पर आता है उन्हें मजा

 Published : Aug 01, 2017 08:22 am IST,  Updated : Aug 01, 2017 08:22 am IST

अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह एक गुजराती लड़की सेजल का किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं। फिल्म में अपनी भूमिका को लेकर अनुष्का का कहना है कि उन्हें ऐसे किरदार निभाना पसंद हैं

anu- India TV Hindi
anu

मुंबई: बॉलीवुड के खूबसूरत अदाकारा अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह एक गुजराती लड़की सेजल का किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं। फिल्म में अपनी भूमिका को लेकर अनुष्का का कहना है कि उन्हें ऐसे किरदार निभाना पसंद हैं, जिनकी मान्यताएं उनकी अपनी मान्यता से अलग हो। अनुष्का ने कहा, "जब मेरी मान्यता को मेरे ऑनस्क्रीन किरदार से चुनौती मिलती है तो मुझे इसमें मजा आता है। फिर मैं किरदार की विचारधारा, मूल्यों और मान्यताओं की समीक्षा करना शुरू कर देती हूं कि वह ऐसी क्यों है।"

अभिनेत्री ने कहा, "मैं चीजों को एक अलग नजरिए से देखना शुरू कर देती हूं। एक अभिनेत्री के तौर पर अगर मैं स्क्रीन पर इसे अच्छी तरह निभाने में कामयाब रहती हूं, तो मुझे अच्छा महसूस होता है।" फिल्म में अपने किरदार सेजल के बारे में अनुष्का ने कहा, "उसका व्यक्तित्व बेहद उथला है, एक व्यक्ति के तौर पर उसमें कोई गहराई नहीं है। उसमें और मुझमें कोई समानता नहीं है। लेकिन उसके सिद्धांत और आत्मसम्मान से जुड़े मूल्य मेरे मूल्यों से मेल खाते हैं। उसका व्यक्तित्व बेहद आवेगी है।"

'जब हैरी मेट सेजल' में अनुष्का एक बार फिर से शाहरुख संग नजर आ रही हैं। दोनों की साथ में ये तीसरी फिल्म है। इससे पहले ये दोनों 'रब ने बना दी जोड़ी' और 'जब तक है जान' में भी रोमांस करते नजर आ चुके हैं। बता दें कि 'जब हैरी मेट सेजल' 4 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। (अक्षय की ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ के कॉपीराइट मामले में पेश की गईं दलीलें)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन