1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विराट कोहली संग शादी के बाद अब अनुष्का शर्मा कर रही हैं सिलाई-कढ़ाई

विराट कोहली संग शादी के बाद अब अनुष्का शर्मा कर रही हैं सिलाई-कढ़ाई

 Published : Jan 30, 2018 05:21 pm IST,  Updated : Jan 30, 2018 05:21 pm IST

अनुष्का शर्मा पिछले दिनों भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली संग शादी के बाद ही काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। लेकिन अपनी शादी और रिस्पेशन जैसे सभी फंक्शन खत्म कर अब अनुष्का हाल ही में एक बार फिर से काम पर लौट चुकी हैं। लेकिन हाल ही में उन्हें सिलाई-कढ़ाई...

anushka sharma- India TV Hindi
anushka sharma

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा पिछले दिनों भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली संग शादी के बाद ही काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। लेकिन अपनी शादी और रिस्पेशन जैसे सभी फंक्शन खत्म कर अब अनुष्का हाल ही में एक बार फिर से काम पर लौट चुकी हैं। अनुष्का इन दिनों अपने प्रोजेक्ट्स में बिजी चल रही हैं। लेकिन हाल ही में उन्हें सिलाई-कढ़ाई करते हुए देखा गया। दरअसल बता दें कि वह जल्द फिल्म फिल्म 'सुई धागा' में नजर आने वाली हैं। उन्होंने अपनी इस फिल्म की तैयारी भी शुरु कर दी है। इस फिल्म में उन्होंने एक आत्मनिर्भर कढ़ाईकार महिला का किरदार निभाया है।

अपने किरदार को बेहतर करने के लिए फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही उन्होंने कार्यशालाओं में जाना शुरू कर दिया है। सोमवार को अनुष्का ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की, जिसके साथ लिखा था, "कतरन में बुनी कहानी, पाबंद लगाके है सुनानी - सुई धागा" यशराज बैनल तले बन रही फिल्म के निर्माता मनीष शर्मा हैं। बता दें कि इस फिल्म में अनुष्का के साथ अभिनेता वरुण धवन भी प्रमुख भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। 'दम लगा के हइशा' के निर्देशक शरत कटारिया ने इसे निर्देशित किया है।

मनीष ने एक बयान जारी करते हुए कहा, "हम अपनी फिल्म में ऐसी अभिनेत्री चाहते थे, जो बिना प्रयास किए किरदार में उतर जाए। जो बुद्धिमान, मजबूत और शांत रहते हुए भी अपनी बात कहना जानती हो। अनुष्का में एक स्टार और अदाकार के तौर पर प्रमाणित और लचीली भावना है।" उन्होंने कहा, "आज दर्शक ऐसे किरदारों को खोजते हैं, जिनसे वे जुड़े होते हैं। वे कहानी से खुद को जोड़ते हैं और कलाकार कितनी सच्चाई और विश्वास से उसे जीते हैं।" गौरतलब है कि इस फिल्म के अलावा जल्द ही शाहरुख खान की 'जीरो' और 'परी' में भी दिखाई देने वाली हैं

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन