1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुष्का ने कहा, हमेशा अद्भुत होता है शाहरुख के साथ काम करना

अनुष्का ने कहा, हमेशा अद्भुत होता है शाहरुख के साथ काम करना

 Published : Nov 24, 2016 08:22 pm IST,  Updated : Nov 24, 2016 08:22 pm IST

अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘द रिंग’ की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह शाहरुख खान के साथ अभिनय करती हुई नजर आ रही हैं। अनुष्का शर्मा निर्देशक इम्तियाज अली की अगली फिल्म में तीसरी बार शाहरुख के साथ काम कर काफी खुश हैं।

anushka- India TV Hindi
anushka

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘द रिंग’ की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह शाहरुख खान के साथ अभिनय करती हुई नजर आ रही हैं। अनुष्का शर्मा निर्देशक इम्तियाज अली की अगली फिल्म में तीसरी बार शाहरुख के साथ काम कर काफी खुश हैं। अनुष्का का कहना है कि शाहरुख के साथ काम करना हमेशा से अद्भुत रहा है।

इसे भी पढ़े:- आनंद एल.राय ने किया खुलासा, इसलिए शाहरुख को मिली उनकी अगली फिल्म

फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' के बाद शाहरुख और अनुष्का की यह तीसरी फिल्म होगी, जिसमें दोनों साथ दिखेंगे। अनुष्का ने बॉलीवुड में 2008 में आई फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से अपने अभिनय पारी की शुरुआत की थी। इसके बाद इनकी जोड़ी फिल्म 'जब तक है जान' में भी नजर आई।

अनुष्का ने बताया, "शाहरुख के साथ काम करना हमेशा से शानदार रहा है। यह मेरी शाहरुख के साथ तीसरी और इम्तियाज के साथ पहली फिल्म है। फिल्म का नाम फिलहाल 'द रिंग' है, लेकिन यह फाइनल नाम नहीं है।"

'द रिंग' इम्तियाज की ऐसी पहली फिल्म है, जिसमें वह शाहरुख और अनुष्का के साथ काम कर रहे हैं। हाल में उन्होंने प्राग में फिल्म की शूटिंग पूरी की है। अनुष्का ने कहा, "हमने शूटिंग के लिए पूरे यूरोप में 2 महीने बिताए। इस दौरान हमने बहुत मजे किए। फिल्म के बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। आने वाले हफ्तों में फिल्म के बारे में और जानकारियां मिलेंगी।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन